194 दिन बाद फेमस स्टार ने WWE रिंग में लड़ा पहला मैच, एक झटके में दुश्मन को ढेर करते हुए हासिल की जीत

WWE Survivor Series 2025 में लिव मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. इसके बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आईं. अब जाकर उन्होंने एक लाइव इवेंट में तगड़ा मुकाबला लड़ा है.

WWE

फेमस WWE स्टार की धमाकेदार वापसी

Liv Morgan: WWE में लिव मॉर्गन के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. 194 दिन बाद उन्होंने इन-रिंग एक्शन में वापसी की है. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. मॉर्गन को इस साल जून में एक मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा. सर्वाइवर सीरीज 2025 में लिव ने धमाकेदार वापसी की. इसके बाद से रेड ब्रांड में उन्होंने अपना जलवा दिखाया, लेकिन वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आईं. अब जाकर मॉर्गन ने अपना जलवा दिखाया है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने लड़ा बड़ा मैच

WWE का मौजूदा समय में होलीडे टूर चल रहा है. इस तरह जगह-जगह पर लाइव इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. हाल ही में बाल्टीमोर में हुआ इवेंट जबरदस्त रहा. कंपनी ने 27 दिसंबर को टेम्पा में शो रखा था. वहां पर लिव मॉर्गन की इन-रिंग एक्शन में वापसी देखने को मिली. उन्होंने लायरा वैल्किरिया के खिलाफ मैच लड़ा. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. मॉर्गन अपने पुराने अंदाज में ही नज़र आईं. उन्होंने मुकाबले में जबरदस्त जीत भी दर्ज की. मॉर्गन ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच 16 जून को कायरी सेन के खिलाफ लड़ा था.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में लिव मॉर्गन ने मचाया बवाल

Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. मैच में फिन बैलर, जेडी मैकडॉना, राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने मिस्टीरियो की मदद की. सीना ने इन सभी से निपटे. अंत में लिव मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी की. पहले लगा कि वो सीना की तरफ हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बड़ा गेम खेल दिया. मॉर्गन ने सीना को ब्लो-ब्लो लगाया और फिर टाइटल से वार कर गिरा दिया. इसका फायदा मिस्टीरियो को मिला. उन्होंने सीना को फिनिशिंग मूव लगाकर दोबारा टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ