Karrion Kross Reacts Chants: WWE SummerSlam 2025 का सफलतापूर्वक समापन देखने को मिल गया है। इस शो में कुछ बड़े मैच देखने को मिले। शो के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रिपल एच ने कुछ ऐसा कह दिया, जो शायद WWE स्टार कैरियन क्रॉस को पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्रिपल एच पर तंज कसा और फैंस को धन्यवाद कहते हुए बड़ी बात बोली। बता दें कि क्रॉस SummerSlam में लड़ते हुए नजर आए थे लेकिन उनकी हार हुई।
ट्रिपल एच ने WWE SummerSlam के बाद कही ये बात
SummerSlam के पोस्ट शो में ट्रिपल एच नजर आए। वो पैनल पर मौजूद थे और पीछे फैंस नजर आ रहे थे। जब ट्रिपल एच बात कर रहे थे, तो उस समय फैंस ‘We Want Kross’ की चैंट्स लगा रहे थे। साफ तौर पर फैंस कैरियन क्रॉस के प्रति अपना प्यार दिखा रहे थे और यह बताने का प्रयास किया कि वो पूर्व NXT चैंपियन को पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। ट्रिपल एच ने शायद गलत सुन लिया। उन्हें लगा कि फैंस ‘We Want Brock’ चिल्ला रहे हैं। ट्रिपल एच ने जवाब में फैंस से कहा, ‘आपको ब्रॉक लैसनर चाहिए थे, आपको वो मिल गए।’
कैरियन क्रॉस ने ट्रिपल एच पर कसा तंज
कैरियन क्रॉस की ट्रिपल एच के बयान पर नजर गई और उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने द गेम पर तंज कसा और फैंस को धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा, ‘यह रियल नहीं लग रहा है। वो लोग स्क्रिप्ट लिखते हैं लेकिन फैंस सत्य लिखते हैं। धन्यवाद।’ क्रॉस को फैंस का पिछले काफी समय से भरपूर सपोर्ट मिल रहा है और ऐसे में उनका अपने समर्थकों को धन्यवाद कहना बनता भी था।
SummerSlam में किससे हुआ था कैरियन क्रॉस का मैच?
SummerSlam 2025 की नाइट 1 में सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस के बीच मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में दोनों स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में क्रॉस को हार का सामना करना पड़ा। शर्त के अनुसार, क्रॉस को मानना पड़ा कि सैमी को लेकर वो गलत थे।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam 2025 के बाद निराश John Cena ने WWE से की बड़ी अपील, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines