John Cena: जॉन सीना का WWE में मौजूदा समय में रिटायरमेंट टूर चल रहा है. उनका रन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मार्च में उन्होंने हील टर्न लिया था. SummerSlam 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में सीना ने फेस टर्न लिया. सीना अभी तक कोडी रोड्स का दो बार सामना कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और सीएम पंक का मुकाबला किया है. उनकी कम डेट्स बची हुई है. ऐसे में सभी की नजरें उनके अगले विरोधियों पर है. खैर अब एक मौजूदा चैंपियन और हील ने सीना को टाइटल के लिए ललकारा है.
WWE के मौजूदा चैंपियन ने दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज जॉन सीना ने अपने करियर में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को छोड़कर अन्य सभी टाइटल हासिल किए हैं. 17 बार वह वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं. उन्हें इस बात का मलाल जरूर होगा कि उन्होंने कभी आईसी टाइटल पर कब्जा नहीं जमाया. मौजूदा चैंपियन और 28 साल के डॉमिनिक मिस्टीरियो अब सीना की चुनौती के लिए तैयार हैं. उन्होंने दिग्गज को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Rap On Wrestling पर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि वह सीना की चुनौती के लिए कभी भी तैयार हैं. मिस्टीरियो के अनुसार,”मतलब जॉन सीना कोशिश तो कर सकते हैं. अगर आपको चाहिए तो आकर ले लो. जॉन आपको पता है मैं कहा हूं. अगर तुम अपना ग्रैंड स्लैम क्वेस्ट, यानी यह छोटे-मोटे साइड क्वेस्ट पूरा करना चाहते हो तो मैं पूरा दिन यही हूं. हम सोमवार आपको पता है मैं कहां रहूंगा”.
WWE Clash in Paris 2025 में जॉन सीना की टक्कर किससे होगी?
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा पांच मैचों का ऐलान कर दिया गया है. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. उनकी टक्कर लोगन पॉल से होने वाली है. दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है. कुछ महीने पहले सीना और पॉल ने टैग टीम मैच में साथ में काम किया था. अब दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं. सीना के पास अब टाइटल भी नहीं है. ऐसे में देखना होगा कि वह जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े हील का खतरे में पड़ा चैंपियनशिप रन, दिग्गज के साथ टाइटल मैच का हुआ ऐलान
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines