CM Punk & AJ Lee Net Worth: WWE फैंस का हाल ही में एक सपना पूरा हुआ है. सभी रिंग में सीएम पंक और उनकी पत्नी एजे ली को साथ देखना चाहते थे और आखिरकार 5 सितंबर को हुए SmackDown के एपिसोड में ऐसा हो गया. एजे ने 10 साल बाद रिंग में वापसी की. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. सोशल मीडिया पर भी व्यूज की बाढ़ आ गई. ली ने 2015 में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. वहीं पंक 2014 में कंपनी छोड़कर चले गए थे. पंक ने 2023 के अंत में WWE में वापसी की. अच्छी खबर यह है कि ली ने कंपनी के साथ लॉन्ग टर्म डील साइन की है. बहुत कम लोगों की इस पावरकपल की नेटवर्थ के बारे में पता होगा. आइए यहां आपको इनकी कमाई के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.
सीएम पंक और एजे ली की कितनी है नेटवर्थ?
सीएम पंक ने WWE के अलावा AEW और UFC में भी हाथ आजमाया है. 2014 से पहले उन्होंने WWE में तगड़ा काम किया था. पंक ने जबरदस्त कारनामे कर अपने फैन-फॉलोइंग बढ़ाई. आज वह जहां भी जाते हैं वहां पर उन्हें फैंस का समर्थन मिलता है. पंक और एजे ली ने 2014 में शादी की थी. Celebrity Net Worth के अनुसार पंक की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर है. WWE कॉन्ट्रैक्ट, रॉयल्टी, एडवर्टाइजमेंट और मर्चेंडाइज से उनकी बढ़िया कमाई होती है. इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. WWE से भी उन्हें मौजूदा समय में अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है.
एजे ली ने पिछले 10 सालों में किसी अन्य कंपनी में काम नहीं किया. 2015 से पहले उनका विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम था और इस वजह से WWE ने उन्हें अच्छा पैसा भी दिया. उनकी नेटवर्थ 4 मिलियन डॉलर है. मीडिया, सिनेगा और टीवी के जरिए उनकी कमाई होती है. WWE के साथ अब उन्होंने तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हो सकती है. पंक और ली की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह 16 मिलियन डॉलर है.
WWE Wrestlepalooza 2025 में होगा फर्स्ट टाइम एवर मैच
कुछ हफ्ते पहले हुए Clash in Paris इवेंट में बैकी लिंच ने सीएम पंक को लो-ब्लो लगा दिया था. उनकी वजह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में पंक को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद Raw के एपिसोड में बैकी ने पंक को खूब थप्पड़ लगाए. ऐसा ही उन्होंने कुछ SmackDown में भी किया. वहां पर एजे ली ने वापसी कर बैकी को मजा चखाया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में अब बड़ा मैच Wrestlepalooza 2025 के लिए किया गया, जिसका आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. Wrestlepalooza 2025 में बैकी और रॉलिंस का मुकाबला पंक और ली के साथ होने वाला है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने John Cena के नाम पर मचाई लूट, ऐतिहासिक जगहों पर होने वाले इवेंट के टिकट ने छुआ आसमान
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
22 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 day agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines