157 किलो के WWE रेसलर ने Roman Reigns की उड़ाई धज्जियां, खुद को नया नाम देकर भरी हुंकार

WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. मौजूदा समय में उनकी राइवलरी द विजन ग्रुप के साथ चल रही है. ब्रॉन्सन रीड के साथ उनके दो मुकाबले हो चुके हैं. रीड ने अब रेंस पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है. आइए आपको हम इसके बारे में बताते हैं.

WWE - 2025-11-07T091908.277

WWE

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल रहता है. रेंस कंपनी के ब्रांड है और जब भी वह रिंग में आते है तो बवाल मच जाता है. उनके ऊपर निशाना साधने वालों की कमी भी नहीं है. 157 किलो के तगड़े रेसलर ब्रॉन्सन रीड ने इस बार सोशल मीडिया के जरिए उनका मजाक बनाया है. ऐसा लगता है कि रेंस और रीड की राइवलरी आगे और चलने वाली है. इस बात के संकेत मिल चुके हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड ने क्या कहा?

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस की राइवलरी लंबे समय से द विज़न ग्रुप के साथ चल रही है. खासकर रेंस और ब्रॉन्सन रीड का पंगा देखने को मिला है. रीड और रेंस के बीच दो बार प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच हो चुका है. Clash in Paris में दोनों के बीच पहला मुकाबला हुआ था. वहां पर रेंस ने जीत दर्ज की. हालांकि, मैच के बाद ब्रॉन ब्रेकर और रीड ने मिलकर रेंस की हालत खराब की. रोमन को हॉस्पिटल जाना पड़ा था.

विज्ञापन

रीड और रेंस के बीच दूसरा मुकाबला पिछले महीने Crown Jewel इवेंट में हुआ था. वहां पर रीड ने रेंस को पिन करते हुए सभी को चौंका दिया था. हाल ही में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में रीड का परिचय देते हुए पॉल हेमन ने उन्हें ऑरिजिनल ट्राइबल थीफ कहा. दरअसल रीड ने दो बार रेंस के जूने चुराए थे और इस वजह से उन्हें यह नाम मिला. रीड ने अब एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए रेंस पर निशाना साधा है. रीड के बैकग्राउंड में पॉल हेमन भी हैं. उन्होंने कैप्शन में ओटीटी लिखा है.

विज्ञापन

WWE में जल्द हो सकती है रोमन रेंस की वापसी

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इसका बिल्डअप भी शुरू कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा. वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो बहुत जल्द रेंस वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ