Bron Breakker: WWE में इस समय 27 साल के हील ब्रॉन ब्रेकर छाए हुए हैं. मेन रोस्टर में उन्होंने बवाल मचाया हुआ है. पिछले साल अप्रैल में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था. हाल ही में उन्होंने पॉल हेमन और ब्रॉन्सन रीड के साथ मिलकर अपने लीडर सैथ रॉलिंस को धोखा दिया. रेसलिंग वर्ल्ड में उनकी चर्चा हो रही है. खैर इस बार उनकी एक गलत हरकत सामने आई है. उन्होंने गुस्से में आकर कुछ बच्चों को जेल भेजने की बात कही. ब्रेकर से इस तरह की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं लगाई जा सकती है.
ब्रॉन ब्रेकर ने बच्चों के ऊपर दिखाया गुस्सा
आप सभी जानते हैं कि WWE का इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरा चल रहा है. पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में SmackDown, Crown Jewel और Raw का आयोजन हुआ. तीनों शो तगड़े हिट रहे. दौरा समाप्त करने से पहले कंपनी ने मेलबर्न में एक शो रखा हुआ था. वहां पर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का मुकाबला जे उसो और शिंस्के नाकामुरा के साथ हुआ. मैच में पहले रीड और ब्रेकर ने एंट्री की. ऑनलाइन एक वीडियो में ब्रेकर को बच्चों के एक ग्रुप पर सिक्योरिटी को बुलाते हुए देखा जा सकता है क्योंकि उन्होंने जे उसो की एंट्रेंस थीम पर यीट करना बंद करने से इंकार कर दिया था. ब्रेकर ने सिक्योरिटी से कहा,”मैं चाहता हूं कि इनमें से हर एक को अभी जेल में डाल दिया जाए”.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE के अगले Roman Reigns बन सकते हैं
WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर ने मचाया बवाल
Raw के लेटेस्ट एपिसोड के मेन इवेंट में जे उसो, एलए नाइट और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ. तगड़े मुकाबले में पंक ने जबरदस्त जीत दर्ज की. मैच के बाद सैथ रॉलिंस ने अपने ग्रुप विज़न के साथ एंट्री की. ब्रॉन ब्रेकर ने उसो, नाइट और पंक को स्पीयर लगाया. रिंग में ब्रॉन्सन रीड ने पंक को सुनामी भी दिया. विजन ने इस चीज का जश्न मनाया. अचानक इसके बाद ब्रेकर ने रॉलिंस को ही स्पीयर लगा दिया. रीड ने भी रॉलिंस को सुनामी लगाकर उनकी हालत खराब कर दी.
ये भी पढ़ें:-‘परेशान करना बंद करो’- WWE दिग्गज CM Punk ने एयरपोर्ट और होटल में छेड़छाड़ करने वाले फैंस को लगाई लताड़
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
17 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
19 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
5 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
9 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
9 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines