Bron Breakker: 2024 में ब्रॉन ब्रेकर ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की. अब वह पॉल हेमन गाय बन चुके हैं. सैथ रॉलिंस के साथ वह काम कर रहे हैं. ब्रेकर WWE के फ्यूचर स्टार हैं. यह चीज कंपनी द्वारा बता दी गई है. ब्रेकर को जल्द ही वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया जा सकता है. Wrestlepalooza का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. ब्रेकर ने अब इसके बाद का अपना प्लान बता दिया है. वह गोल्ड के लिए जाने वाले हैं.
WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर ने दिया बड़ा बयान
Wrestlepalooza में होने वाले मैच से पहले ब्रॉन ब्रेकर ने ESPN को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने मौजूदा विरोधियों और अगली चैंपियनशिप को लेकर चर्चा की. ब्रेकर ने कहा,”द उसोज एक फेमस टैग टीम, काफी वक्त से मौजूद है. बहुत लोग उन्हें जानते हैं. वो तीसरी पीढ़ी के है. मुझे नहीं लगता है कि वह अब तक के सबसे महान हैं. मुझे लगता है कि Wrestlepalooza में हम उन्हें हरा देंगे. ब्रॉन्सन रीड और मैं जीत दर्ज करेंगे. इसके बाद हम टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जाएंगे”. ब्रेकर और रीड इस समय Raw का हिस्सा हैं. वहां पर WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के पास है. अब इन दोनों के ऊपर खतरा मंडरा गया है.
ये भी पढ़ें:-खूंखार रेसलर Jacob Fatu का अधर में लटका WWE करियर, खराब बुकिंग से फ्यूचर बर्बाद करने पर तुले हैं Triple H
WWE Wrestlepalooza 2025 में होगा बड़ा मैच
Wrestlepalooza 2025 की 25 साल बाद वापसी हो रही है. यह ECW का मुख्य शो था. कंपनी ने इसके बड़ा बनाने की हुंकार भर दी है. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का मैच वहां पर जे उसो और जिमी उसो के साथ होगा. इनके मैच में तगड़ा एक्शन देखन को मिलेगा. चारों बहुत ही खतरनाक स्टार्स हैं. जिमी और जे की बीच तनाव चल रहा है. इसका फायदा रीड और ब्रेकर उठा सकते हैं. एलए नाइट के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी. उनके और जे के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं. वह मैच में दखलअंदाजी दे सकते हैं. उनके आने से द उसोज को नुकसान होगा. वैसे जीत के लिए सभी के फेवरेट ब्रेकर और रीड ही माने जा रहे हैं. कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि किसकी जीत होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार Roman Reigns बने सबसे महंगे कैमियो हीरो, छोटे से रोल के लिए करोड़ों रुपए लेकर हॉलीवुड में जमाई धाक
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines