Becky Lynch: WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच को सफलता नहीं मिली. एजे ली के खिलाफ उन्हें वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. ली ने 11 साल बाद WWE में टाइटल जीता. खैर बैकी लिंच ने अब नया ड्रामा शुरू कर दिया है. उन्होंने जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से कुछ मांग की थी. पीयर्स ने साफतौर पर मांग पूरा करने के लिए मना कर दिया. लिंच ने अब अदालत जाने की धमकी दी है. टाइटल गंवाने के बाद वो बौखला गई हैं.
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का बड़ा बयान
Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच ने एजे ली को धराशाई करने के लिए टर्नबकल निकाल दिया. वो इसे हथियार के रूप में इस्तेमान करना चाहती थी. रेफरी जेसिका कार ने उन्हें ऐसा करने के लिए रोक दिया. बाद में वो खुद ही टर्नबकल का शिकार हो गईं. एजे ने इसका फायदा उठाकर उनके ऊपर जीत हासिल की. बैकी जब टर्नबकल से टकराई तो जेसिका ने मैच जारी रखा. इसी के चलते बैकी ने मांग रखी. उन्होंने कहा कि जेसिका कार को बिना वेतन दिए सस्पेंड किया जाए और ट्रिपल एच के साथ उनकी तस्वीर हटाई जाए.
बैकी का जवाब देते हुए एडम पीयर्स ने कहा कि उन्होंने पूरा फुटेज देख लिया है और इसमें जेसिका की गलती नहीं है. उन्होंने बैकी की मांग को खारिज कर दिया. बैकी ने अब सोशल मीडिया पर एडम पीयर्स को धमकी दी है. बैकी ने कहा, “मैंने तुम्हें आसान तरीके से काम करने का मौका दिया था. अब हम मुश्किल तरीके से काम करेंगे. अब मैं तुमसे अदालत में मिलूंगी”.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते होगी Roman Reigns की एंट्री! ये 3 चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज
बैकी लिंच को WWE WrestleMania 42 में मिल सकता है मौका
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बैकी अभी वुमेंस आईसी चैंपियनशिप का पीछा छोड़ने वाली नहीं हैं. वो एजे ली को रीमैच के लिए कह सकती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बैकी और एजे की टक्कर WrestleMania 42 में भी हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर ये बैकी के लिए बड़ी बात होगी. वो अपना टाइटल दोबारा हासिल कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-Randy Orton ने WWE Elimination Chamber 2026 में क्यों अपने शिष्य Cody Rhodes को दिया धोखा? द वाइपर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
53 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines