Becky Lynch: WWE में बैकी लिंच का बहुत बड़ा नाम है. विमेंस डिवीजन में अभी तक उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. इतना ही नहीं उन्हें रेसलमेनिया का मेन इवेंट करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है. लिंच को द मैन भी कहा जाता है. लिंच मौजूदा समय में बतौर हील कार्य कर रही हैं. खैर इस बार लिंच ने अपने इन-रिंग नाम को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. बैकी ने कहा कि उन्हें उनके नाम से बहुत नफरत है.
WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?
बैकी लिंच ने WrestleMania 35 का मेन इवेंट शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के साथ किया. बैकी ने मुकाबला जीतकर दो टाइटल अपने नाम किए थे. हाल ही में The Viall Files को बैकी और उनके पति सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. बैकी ने वहां पर इन-रिंग नाम के ऑरिजन को लेकर बात की. बैकी ने कहा कि उन्हें ये नाम खास पसंद नहीं था. लिंच के अनुसार,”मुझे उपनाम पसंद है. मुझे अपने नाम से नफरत है. मुझे रेबेका क्विन नाम बढ़िया लगता है. रेबेका क्विन शानदार नाम है. बैकी लिंच. ये बोलने में थोड़ा मुश्किल है. आप सभी ये बात जानते हैं.”
ये भी पढ़ें:- सावधान Roman Reigns! 2026 के WWE Royal Rumble मैच में ये 4 स्टार्स दे सकते हैं बड़ा धोखा
बैकी लिंच का चल रहा है दूसरा विमेंस आईसी चैंपियनशिप रन
बैकी लिंच ने पिछले साल जून में लायरा वैल्किरिया को हराकर अपने करियर में पहली बार विमेंस आईसी चैंपियनशिप जीती थी. वो 163 दिनों तक चैंपियन रही. नवंबर में मैक्सिकन डुप्री ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया था. 2026 की शुरुआत में बैकी ने डुप्री को हराकर दोबारा टाइटल जीत लिया. मौजूदा समय में उनका दूसरा टाइटल रन चल रहा है. देखना होगा कि वो कितने दिनों तक चैंपियन रह पाएंगी. कहा जा रहा है कि आगे जाकर उनकी टक्कर एजे ली के साथ हो सकती है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में मैच होने की उम्मीद लगाई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में होने वाले सभी मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines