WWE SmackDown Results: WWE Royal Rumble 2026 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत तगड़ा रहा. जबरदस्त मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शो की शुरुआत ड्रू मैकइंटायर ने की. मेन इवेंट में भी बहुत बवाल मचा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट
ड्रू मैकइंटायर ने शो की शुरुआत की. मैकइंटायर के ऊपर पहले ही कोडी रोड्स ने अटैक कर दिया. सिक्योरिटी ने मामला शांत कराया. कोडी ने कहा कि उनका हिसाब अभी मैकइंटायर से बाकी है. कोडी ने रंबल मैच में अपनी हार पर बात की. कोडी ने WrestleMania 42 में मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लेने की बात कही.
विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
रिया रिप्ली और इयो स्काई ने जूलिया और कियाना जेम्स के खिलाफ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला रिप्ली और स्काई की केमिस्ट्री शानदार रही. मैच के अंत में रिप्ली ने जूलिया को रिप्टाइड लगाया. इसके बाद स्काई ने उन्हें मूनसॉल्ट लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की.
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
कार्मेलो हेज ने द मिज़ के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मुकाबले में हेज ने बढ़िया काम किया. उन्होंने अंत में आसानी से अपने टाइटल को रिटेन किया.
विमेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच
टिफनी स्ट्रेटन, लैश लीजेंड और चैल्सी ग्रीन के बीच मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने मैच जीतने के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. मैच में अल्बा फायर ने ग्रीन को जीत दिलाने की कोशिश की. मैच के अंत में टिफनी ने ग्रीन को मूनसॉल्ट लगाकर विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में अपनी जगह बनाई.
किट विल्सन का सैगमेंट
किट विल्सन को फैंस ने खूब चीयर किया. विल्सन ने रॉयल रंबल मैच को लेकर अपनी बात रखी. इसके बाद उन्होंने लॉकर रूम को चेतावनी दी. ओबा फेमी ने एंट्री की. दोनों के बीच मैच हुआ. फेमी ने अपनी ताकत दिखाई और आसानी से मैच जीत लिया.
ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट
ड्रू मैकइंटायर ने एक बार फिर रिंग में एंट्री की. उनके ऊपर जेकब फाटू ने खतरनाक हमला कर दिया. फाटू ने सिक्योरिटी को भी धराशाई किया. बैकस्टेज निक एल्डिस ने कहा कि अगर उन्हें मैकइंटायर से भिड़ना है तो चैंबर मैच जीतना होगा.
शिंस्के नाकामुरा का मैच
शिंस्के नाकामुरा का मैच टामा टोंगा के साथ हुआ. मुकाबला काफी अच्छा रहा. मैच में MFT के सदस्यों ने दखलअंदाजी की. नाकामुरा ने मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. MFT की दखलअंदाजी की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
निक एल्डिस का सैगमेंट
निक एल्डिस ने 2026 की विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन को बुलाया. मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज ने एंट्री की. मॉर्गन ने खुद को महान बताया. मॉर्गन ने अपनी खूब तारीफ की. मॉर्गन ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 के लिए जेड कार्गिल को भी चुन सकती हैं. कार्गिल ने एंट्री की. जेड ने कहा कि अगर लिव उन्हें चुनती हैं तो फिर वो उनका बुरा हाल करेंगी. जॉर्डिन ग्रेस ने भी आकर अपनी बात रखी. निक एल्डिस ने इसके बाद टैग टीम मैच का ऐलान किया.
टैग टीम मैच
लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला जेड कार्गिल और जॉर्डिन ग्रेस के साथ मैच हुआ. मैच में काफी अफरातफरी हुई. मैच के अंत में कार्गिल ने गलती से ग्रेस को किक मार दी. लिव औऱ राकेल को इसका फायदा नहीं मिला. अंत में कार्गिल और ग्रेस ने ही जीत दर्ज की.
ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट
ड्रू मैकइंटायर अनाउंस टेबल पर खड़े हैं. उन्होंने कोडी रोड्स और जेकब फाटू को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही साथ रोमन रेंस और सीएम पंक के मैच को लेकर बयान दिया. मैकइंटायर ने खुद को महान चैंपियन कहा. उन्होंने कहा कि वो WrestleMania 42 में किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं. ट्रिक विलियम्स के साथ इसके बाद उनकी बातचीत हुई.
मेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच
रैंडी ऑर्टन, एलिस्टर ब्लैक और सोलो सिकोआ के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच के अंत में ऑर्टन के आरकेओ कहर देखने को मिला. उन्होंने पहले ब्लैक को आरकेओ मारकर रिंग से बाहर किया. इसके बाद सिकोआ को आरकेओ लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-‘रिटायर हो चुका हूं’, 39 साल के WWE रेसलर ने गर्दन टूटने की वजह से लिया संन्यास, करियर का दुखद अंत
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines