WWE SmackDown: हाल ही में सऊदी अरब में WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ. फैंस को वहां पर चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. वहीं विमेंस रॉयल रंबल मैच लिव मॉर्गन ने जीता. अब SmackDown की बारी है. इसके पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. शो में एलिमिनेशन चैंबर का बिल्डअप शुरू होगा, जिसका आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. ब्लू ब्रांड का 6 फरवरी का एपिसोड उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट स्थित स्पेक्ट्रम सेंटर से प्रसारित होगा. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Becky Lynch का नया नाटक, Royal Rumble विवाद के बाद ‘अलविदा’ कहकर मचाई सनसनी, फैंस से की बड़ी मांग
लिव मॉर्गन की एंट्री
लिव मॉर्गन को इस बार बड़ा पुश दिया गया है. उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके जरिए लिव ने रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मॉर्गन ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर को ओबिलियन लगाया था. उन्होंने अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि वो किसके खिलाफ जाएंगी. मॉर्गन ने बताया कि वो इस हफ्ते SmackDown में आएंगी. इसका मतलब है कि विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल के साथ उनका आमना-सामना होगा.
शिंस्के नाकामुरा का मैच
शिंस्के नाकामुरा का मैच इस हफ्ते SmackDown में टामा टोंगा के साथ होगा. पिछले हफ्ते दोनों की बैकस्टेज मुलाकात हुई थी. टोंगा ने एजे स्टाइल्स सहित नाकामुरा का मजाक बनाया था. इसके बाद नाकामुरा ने कहा था कि वो अगले हफ्ते टोंगा को रिंग मे देखेंगे. दोनों के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच होगा. इस मुकाबले में सोलो सिकोआ के MFT ग्रुप के अन्य सदस्य भी दखलअंदाजी दे सकते हैं.
WWE Royal Rumble 2026 के बाद नई कहानियों की शुरुआत
SmackDown के लिए कंपनी ने कोडी रोड्स, ड्रू मैकइंटायर, जेकब फाटू और सैमी ज़ेन सहित कई अन्य टॉप स्टार्स को एडवर्टाइज किया है. Royal Rumble 2026 के बाद अब नई स्टोरीलाइन की शुरुआत ब्लू ब्रांड में हो सकती है. मैकइंटायर, कोडी और फाटू की कहानी में भी मजा आएगा. मेंस रंबल मैच में मैकइंटायर ने बाहर से आकर कोडी को एलिमिनेट किया था. रोड्स इसका बदला लेना चाहेंगे. फाटू भी बवाल मैच के लिए तैयार हैं. इसके अलावा कुछ बड़े सरप्राइज भी फैंस को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns बनेंगे WrestleMania के किंग, 2026 में इतिहास रचकर WWE में बनाएंगे कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines