WWE SmackDown Preview: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होगा. तीन घंटे के शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. शो में WWE Royal Rumble का बिल्डअप भी होगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. WWE का मौजूदा समय में यूरोप का दौरा चल रहा है. इस वजह से ब्लू ब्रांड का एपिसोड इंग्लैंड के लंदन स्थित ओवीओ एरीना वेम्बली से लाइव आएगा. कंपनी ने टॉप स्टार्स को बुक किया है. ट्रिपल एच ने जरूर कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज भी रखा होगा. आइए आपको बताते हैं कि SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.
WWE SmackDown में होंगे चार बड़े मैच
WWE SmackDown में इस हफ्ते चार बड़े मैच होंगे. इसके बाद जीतने वाले चार स्टार्स के बीच 24 जनवरी को होने वाले Saturday Night’s Main Event में मैच होगा. जो भी विजेता होगा, उसे रॉयल रंबल 2026 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. SmackDown में पहला मुकाबला रैंडी ऑर्टन और द मिज़ के बीच होगा. मैट कार्डोना और ट्रिक विलियम्स की टक्कर भी होगी. डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ होगा. वहीं सैमी ज़ेन और इल्जा ड्रेगनोव का मैच भी शो के लिए बुक किया गया है. इन चारों मैचों में बवाल मचना तय है. इसके अलावा कार्मेलो हेज का यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE को मिला ‘दूसरा’ Goldberg, 27 साल का खूंखार रेसलर लेगा दिग्गज की जगह!
ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स का दिखेगा जलवा
पिछले हफ्ते SmackDown में ड्रू मैकइंटायर को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. मैकइंटायर ने कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. मैकइंटायर बतौर चैंपियन इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में नज़र आएंगे. वहीं शो के लिए कोडी रोड्स को भी बुक किया गया है. देखना होगा कि टाइटल हारने के बाद उनका क्या कहना होगा. शो में एलेक्सा ब्लिस और विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल भी दिखेंगी. कार्गिल की बुकिंग मौजूदा समय में काफी खराब चल रही है.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE के इस मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन की उड़ाई धज्जियां, खराब बुकिंग से टाइटल रन किया बर्बाद
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines