हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SmackDown Results, 9 जनवरी, 2026: फेमस स्टार बना WWE का नया चैंपियन, Randy Orton के आरकेओ का कहर

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. तीन घंटे के शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से खूब दिल जीता. मेन इवेट में खतरनाक मैच हुआ और नया चैंपियन भी मिला. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE SmackDown Results

WWE SmackDown Results: 2026 का दूसरा WWE SmackDown का एपिसोड खत्म हो गया है. ये शो बर्लिन, जर्मनी से लाइव आया था. शो में तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. दर्शकों ने अपने फेवरेट स्टार्स को खूब चीयर किया. शुरुआत में रैंडी ऑर्टन ने अपना जलवा दिखाया. वहीं मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. फैंस को इस बार नया चैंपियन भी मिला. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन को फैंस ने खूब चीयर किया. ऑर्टन ने कहा कि उन्हें रिंग में आकर अच्छा लग रहा है. उन्होंने दर्शकों का स्वागत किया. इसके बाद ट्रिक विलियम्स आए. ट्रिक ने अपनी तारीफ की. ऑर्टन ने कहा कि ट्रिक अच्छे रेसलर हैं. विलियम्स ने रैंडी को बीच में ही रोक दिया और इस वजह से द वाइपर को गुस्सा आ गया. विलियम्स ने ऑर्टन पर निशाना साधा और और उनके साथ मुकाबले की बात कही. ऑर्टन ने कहा कि अगर दोबारा विलियम्स ने उन्हें टोका तो वो उनकी हालत खराब कर देंगे. ऑर्टन ने ट्रिक को डीडीटी लगाया. द मिज़ ने ऑर्टन पर हमला किया. ऑर्टन ने अंत में मिज़ को आरकेओ लगा दिया.

रे फीनिक्स का मैच

रे फीनिक्स का मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. तगड़े मूव्स रिंग में देखने को मिले. मुकाबले में रे का दबदबा देखने को मिला, लेकिन अंत में उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्होंने ट्रिक को किक मारी. उन्होंने टॉप रोप से छलांग लगाई. इसका फायदा ट्रिक ने उठाया. उन्होंने रे के ऊपर रोलअप के जरिए जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

विमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

जूलिया ने एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ विमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. जूलिया के साथ कियाना जेम्स भी थीं. एलेक्सा इस बार अकेले नज़र आईं. मैच में कियाना ने एलेक्सा का कई बार ध्यान भटकाने की कोशिश की. मैच के अंत में एलेक्सा ने सिस्टर एबीगेल का प्रयास किया, लेकिन कियाना रेफरी से उलझ गई. एलेक्सा टॉप पर चढ़ गई. वहां पर लैश लीजेंड ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया. इसका फायदा जूलिया को मिला. उन्होंने एलेक्सा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया. मैच के बाद लीजेंड और नाया जैक्स ने मिलकर एलेक्सा पर हमला किया.

8-मैन टैग टीम मैच

शो में सोलो सिकोआ की MFT का मुकाबला वायट सिक्स के साथ हुआ. टोंगा लोआ और डेक्स्टर लूमिस ने मैच की शुरुआत की. मैच में काफी अफरातफरी देखने को मिली. सभी सुपरस्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच का अंत भी गजब का रहा. अंकल हाउडी ने जेसी माटेओ पर मैंडिबल क्लॉ लगाया. इसके बाद सिकोआ ने उनके सिस्टर एबीगेल को फेल कर उनका ध्यान भटकाया. टामा टोंगा ने हाउडी को कट थ्रोट फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

जार्डिन ग्रेस का मैच

जार्डिन ग्रेस ने ब्लू ब्रांड में डेब्यू मैच लड़ा. उनकी टक्कर एल्बा फायर के साथ हुई. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. ग्रेस ने अपनी ताकत से फायर को धराशाई कर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.

यूएस चैंपियनशिप मैच

कार्मेलो हेज के ओपन चैलेंज का जवाब शिंस्के नाकामुरा ने दिया. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. नाकामुरा के हर मूव का जवाब हेज ने शानदार अंदाज में दिया. हेज ने बताया कि वो तगड़े चैंपियन बन सकते हैं. उन्होंने अंत में नाकामुरा को फर्स्ट 48 लगाया और फिर टॉप रोप पर जाकर नथिंग बट नेट लगाकर टाइटल रिटेन कर लिया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की. ये 3 Stages of Hell मैच था. पहले स्टेज में रेगुलर रेसलिंग मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब हमला किया. रोड्स का दबदबा देखने को मिला. दोनों ने मुकाबले जीतने के लिए सारी हदें पार कीं. मैकइंटायर ने टर्नबकल निकाला और इससे रेफरी का ध्यान भटक गया. ड्रू ने कोडी को लो-ब्लो लगाकर क्लेमोर किक लगाई और पिन करते हुए पहला स्टेज अपने नाम कर लिया. दूसरे स्टेज में फॉल्स काउंट एनीवेयर हुआ. दोनों स्टार्स ने रिंग के बाहर खूब बवाल मचाया. फैंस के बीच जाकर भी दोनों ने मुकाबला लड़ा. कोडी ने इस बार अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने अनाउंस टेबल पर ड्रू को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए दूसरा स्टेज अपने नाम किया.

तीसरे स्टेज में स्टील केज मैच हुआ. दोनों ने इस बार एक-दूसरे पर कड़ा प्रहार किया. कोडी और मैकइंटायर ने केज के ऊपर से बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मुकाबले के अंत में ड्रू दरवाजे से बाहर आए. वहां पर जेकब फाटू ने वापसी करते हुए उन्हें अंदर कर दिया. फाटू ने ड्रू को लगातार किक मारकर धराशाई किया. इसके बाद उन्होंने कोडी पर भी हमला किया. मौके का फायदा उठाकर मैकइंटायर दरवाजे से बाहर आ गए. इस तरह उन्होंने मैच जीतकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हासिल की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Roman Reigns को रहना होगा सावधान! ये 3 WWE स्टार्स 2026 के Royal Rumble मैच में कर सकते हैं बुरा हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola