WWE: WWE Saturday Night’s Main Event शानदार रहा. शो में चार धमाकेदार मैच देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता. शुरुआत में रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर का मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में गोल्डबर्ग ने गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. आइए आपको Saturday Night’s Main Event के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
ड्रू मैकइंटायर vs रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन ने अमेरिकी रैपर जेली रोल के साथ एंट्री की. लोगन पॉल भी ड्रू मैकइंटायर का साथ देने के लिए वहां पर मौजूद थे. मैच की शुरुआत में मैकइंटायर का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने ऑर्टन के ऊपर तगड़े हमले किए. ऑर्टन ने धीरे-धीरे वापसी की. उनकी पीठ में भी कुछ दिक्कत नज़र आई. इसके बावजूद उन्होंने शानदार पावरस्लैम ड्रू को लगाया. ऑर्टन ने ड्रू को तीन बैकड्रॉप्स और डीडीटी लगाया. रैंडी थोड़ा लंगड़ा भी रहे थे.
मैच में लोगन पॉल ने ऑर्टन का ध्यान भटकाने की कोशिश की. लोगन ने जेली रोल पर भी हमला किया. रोल ने अंत में ड्रू का ध्यान भटकाया. इसका फायदा ऑर्टन को मिला. उन्होंने ड्रू को आरकेओ लगाकर पिन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद लोगन ने ऑर्टन पर हमला किया. रोल ने आकर पॉल को पंच मारकर रिंग से बाहर किया. हालांकि, रोल को जबरदस्त क्लेमोर किक लगाकर ड्रू ने धराशाई कर दिया.
शो में जेड कार्गिल भी मौजूद थीं. वह फैंस के बीच थीं. उनके ऊपर नेओमी ने पीछे से आकर हमला किया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. निक एल्डिस ने इसके बाद आकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि Evolution 2025 में कार्गिल और नेओमी के बीच होने वाले मैच में बियांका ब्लेयर स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगी. बियांका ने शानदार अंदाज में वापसी की.
सोलो सिकोआ vs जिमी उसो (यूएस चैंपियनशिप मैच)
सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने फैंस को क्लासिक मैच दिया. दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर हमला किया. जिमी ने कुछ हाई-फ्लाइंग मूव्स से सोलो को परेशान किया. सिकोआ की मदद के लिए रिंगसाइड में उनके साथी टोंगा लोआ, टाला टोंगा और जेसी माटेओ मौजूद थे. सिकोआ ने जिमी की हालत खराब की. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब सुपरकिक भी लगाईं. जिमी ने सोलो को शानदार स्प्लैश लगाकर पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली.
जिमी ने टॉप रोप से सोलो के पूरे ग्रुप के ऊपर छलांग लगाई. हालांकि, टाला टोंगा को कुछ नहीं हुआ. उन्होंने जिमी पर अटैक कर दिया. इसका फायदा सिकोआ ने उठाया. उन्होंने जिमी को रोलअप करते हुए मुकाबला जीत लिया. मैच खत्म होने के बाद जिमी को सिकोआ ने समोअन स्पाइक लगाया. जेकब फाटू ने वापसी कर टोंगा लोआ और जेसी माटेओ को धराशाई किया. रिंग में इसके बाद फाटू और टाला टोंगा का आमना-सामना हुआ. फाटू ने टाला को रिंग के बाहर किया. अंत में फाटू ने सोलो और टाला के ऊपर डाइव लगाकर दोनों की हालत खराब कर दी.
सैथ रॉलिंस vs एलए नाइट
सैथ रॉलिंस और एलए नाइट ने एक-दूसरे को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया और हमला करना शुरू किया. मैच में नाइट का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. उन्होंने रॉलिंस पर तगड़े प्रहार किए. रॉलिंस स्टॉम्प लगाने के लिए गए लेकिन नाइट ने उन्हें क्लोथलाइन, नेकब्रेकर और डीडीटी से धराशाई कर दिया. नाइट ने इसके बाद उन्हें शानदर एल्बो भी लगाया. रॉलिंस ने कुछ समय बाद वापसी की. उन्होंने टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाया लेकिन नाइट हट गए. रॉलिंस इंजर्ड हो गए क्योंकि उनके पांव की शायद गलत लैंडिंग हो गई थी. रॉलिंस ने पॉल हेमन से बात की. डॉक्टर भी वहां पर आए. रॉलिंस मैच जारी रखने के लिए खड़े हुए. हालांकि, नाइट ने उन्हें तुरंत BFT लगाकर पिन किया और जीत दर्ज कर ली. नाइट ने बहुत ही आसानी से मैच जीत लिया.
गुंथर vs गोल्डबर्ग (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
गोल्डबर्ग अपना अंतिम मैच लड़ने के लिए रिंग में आए तो फैंस ने उनका जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया. उन्होंने मुकाबले में ताबड़तोड़ एक्शन भी दिखाया. गुंथर ने भी उनके कुछ मूव्स को गजब के अंदाज में काउंटर किया. मैच में गोल्डबर्ग ने गुंथर को स्पीयर लगाया लेकिन वह रेफरी को लग गया. इसके बाद गुंथर ने दिग्गज के घुटने के ब्रेस को फाड़ दिया. चैंपियन ने गोल्डबर्ग के ऊपर ब्रेस से भी हमला किया. गुंथर की रिंगसाइड में गोल्डबर्ग के बेटे गेज से भी बहस हुई. गुंथर ने उन्हें धक्का दे दिया. रिंग के अंदर गोल्डबर्ग ने गुंथर को स्पीयर लगाया. उन्होंने फिर द रिंग जनरल को जैकहैमर देकर पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में गुंथर ने गोल्डबर्ग को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया. इसके बाद गोल्डबर्ग उठ नहीं पाए और मैच हार गए.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines