WWE Royal Rumble Predictions: 31 जनवरी को WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. Royal Rumble का ये 39वां संस्करण होगा. पहली बार इसका प्रसारण यूएस से बाहर हो रहा है. कंपनी ने चार मैच शो के लिए रखे हैं, जिनमें मेंस और वुमेंस रॉयल रंबल मुकाबले भी शामिल हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल हैं कि चार मुकाबलों में आखिरकार जीत किसकी होगी. अलग-अलग नाम रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपको संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.
मेंस Royal Rumble मैच
मेंस Royal Rumble मैच में 30 स्टार्स हिस्सा लेंगे. जो भी इसे जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में चैंपियनशिप मैच मिलेगा. अभी तक रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित बड़े स्टार्स का इस मैच में एंट्री का ऐलान किया गया है. कंपनी ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. क्रिस जैरिको का आना भी तय लग रहा है. इस मुकाबलें में तगड़ी स्टार पावर है. रोमन रेंस भी इस बार जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. मैच का विजेता चुनना काफी मुश्किल है. ब्रॉन ब्रेकर को कंपनी फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो आगामी रंबल मैच में ब्रेकर की जीत हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- ट्रिपल एच को पूर्व WWE चैंपियन ने दिया ‘धोखा’, अचानक AEW में डेब्यू कर मचाई सनसनी
वुमेंस Royal Rumble मैच
विमेंस Royal Rumble मैच में काफी घमासान होने वाला है. कंपनी की टॉप स्टार्स मुकाबले में हिस्सा लेंगी. अभी तक 15 से ज्यादा वुमेंस अपनी एंट्री का ऐलान कर चुकी हैं. रिया रिप्ली भी बवाल मचाएंगी. इस मैच का विजेता चुनना भी काफी मुश्किल है. नए स्टार्स को भी मौका दिया जा सकता है. ऐसा लगता है कि कंपनी इस बार लिव मॉर्गन के साथ जा सकती है. वो मुकाबला जीतकर रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच हासिल कर सकती हैं.
गुंथर vs एजे स्टाइल्स
गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच भी धमाकेदार मैच होने वाला है. इस मुकाबले में एक खास शर्त रखी गई है. अगर स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. स्टाइल्स ने कहा है कि 2026 में वो रिटायर हो जाएंगे. स्टाइल्स इतनी जल्दी रिटायर होकर फैंस को दिल नहीं तोड़ना चाहेगा. WWE भी नहीं चाहेगा कि वो स्टाइल्स की इतनी जल्दी विदाई कर दें. ऐसा लगता है कि स्टाइल्स जीत के साथ आगे अपना करियर बरकरार रखेंगे. वो द रिंग जनरल को इस बार टैपआउट करा सकते हैं.
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
जनवरी की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. Royal Rumble 2026 में मैकइंटायर अपने टाइटल को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. हाल ही में सैमी ने फैटल 4वे मैच जीतकर मैकइंटायर के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया. कंपनी इतनी जल्दी ड्रू के टाइटल रन का अंत नहीं करेगी. रेसलमेनिया 42 तक वो चैंपियन बने रहेंगे. इस लिहाज से देखा जाए तो मैकइंटायर अपने टाइटल को सैमी के खिलाफ आराम से रिटेन कर लेंगे.
ये भी पढ़ें:- सावधान Roman Reigns! 2026 के WWE Royal Rumble मैच में ये 4 स्टार्स दे सकते हैं बड़ा धोखा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines