हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Royal Rumble 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद

WWE Royal Rumble 2026 काफी धमाकेदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

विज्ञापन
WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब कुछ ही वक्त बचा है. फैंस को 31 जनवरी (भारत में 1 फरवरी) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. 2026 की शुरुआत का ये सबसे बड़ा और पहला पीएलई है. 2026 में होने वाले ये Royal Rumble का 39वां संस्करण है, जो सऊदी अरब से लाइव आएगा. पहली बार Royal Rumble का प्रसारण यूएस के बाहर से किया जा रहा है. इस शो में Raw, SmackDown और NXT तीनों ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का बवाल भी देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. खैर हम आपको Royal Rumble 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

WWE Royal Rumble 2026 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

Royal Rumble 2026 को मजेदार बनाने के लिए WWE पूरी तरह से तैयार है. यहां से रेसलमेनिया 42 के लिए नई कहानियां सामने निकल कर आ सकती हैं. आपको बता दें कि Royal Rumble 2026 भारत में रविवार 1 फरवरी को लाइव देखा जा सकता है, जिसका प्रसारण रात 12.30 बजे से शुरु होगा. यह शो भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा. रॉयल रंबल का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी.

WWE Royal Rumble 2026 का मैच कार्ड

Royal Rumble 2026 के लिए WWE ने अभी तक चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस वॉरगेम्स मैच में 30 स्टार्स अपना जलवा दिखाएंगे. अभी तक 15 से ज्यादा रेसलर्स ने अपनी एंट्री की घोषणा कर दी है, जिसमें ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी शामिल हैं. वुमेंस वॉरगेम्स मैच में भी 30 रेसलर्स बवाल मचाएंगी. इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. एजे स्टाइल्स और गुंथर के बीच भी सिंगल्स मैच होगा. स्टाइल्स इस मैच में हारेंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘John Cena ने झूठ बोला है’, Roman Reigns के भाई ने WWE दिग्गज के 2026 Royal Rumble मैच में एंट्री का किया ऐलान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola