WWE Royal Rumble Results: WWE Royal Rumble 2026 का सफल समापन हो गया है. पहली बार सऊदी अरब में हुआ ये शो जबरदस्त रहा. चार मुकाबलों में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच ने सभी का दिल जीता. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए भी मुकाबला हुआ. शो में कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. आइए आपको Royal Rumble रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
वुमेंस रॉयल रंबल मैच
शो की शुरुआत वुमेंस रॉयल रंबल मैच से हुई. मुकाबले की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने की. दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं, तो किसी ने एक-दूसरे पर हमला नहीं किया. खैर इसके बाद मेन रोस्टर और NXT की स्टार्स की एंट्री देखने को मिली. नाया जैक्स बैकी लिंच, नटालिया, मैक्सिकन डुप्री, जेलिना वेगा, इो स्काई, ओस्का, कायरी सेन, चेल्सी ग्रीन और जूलिया सहित टॉप स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया. मैच में जजमेंट डे की लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज का दबदबा देखने को मिला. NXT की तरफ से सोल रुका ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया. लैश लीजेंड ने भी कमाल किया और उन्होंने पांच स्टार्स को एलिमिनेट किया. फ्लेयर मैच में करीब 1 घंटा रहीं और उन्हें लीजेंड ने एलिमिनेट किया. मुकाबले में ब्री बैला, निकी बैला और टिफनी स्ट्रेटन ने वापसी की. टिफनी ने 30वें नंबर पर एंट्री की.
मुकाबले में धोखेबाजी भी देखने को मिली. लैश लीजेंड को रिया रिप्ली ने एलिमिनेट किया. रिप्ली को राकेल रॉड्रिगेज ने बाहर किया. अचानक राकेल को लिव मॉर्गन ने एलिमिनेट कर उन्हें धोखा दे दिया. मुकाबले के अंत में मॉर्गन, टिफनी और सोल रूका बची हुई थीं. तीनों ने एक-दूसरे पर खूब हमला किया. रूका को टिफनी ने बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद मॉर्गन ने टिफनी को ओबिलियन मूव लगाकर एलिमिनेट करते हुए मैच जीत लिया. मॉर्गन ने अपने करियर में पहली बार विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता.
एजे स्टाइल्स vs गुंथर
एजे स्टाइल्स और गुंथर के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला. दोनों ने मुकाबला जीतने के लिए सारी हदें पार कीं. स्टाइल्स के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण था. स्टाइल्स ने मुकाबले में तगड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने कई बार गुंथर को टैपआउट करने की कोशिश भी की. इतना ही नहीं स्टाइल्स ने गुंथर को पावरबॉम्ब भी लगाया. स्टाइल्स ने द रिंग जनरल को स्टाइल्स क्लैश भी लगाया. हर बार गुंथर ने किकआउट करके सभी को चौंका दिया. गुंथर ने चॉप्स से स्टाइल्स की हालत खराब की.
गुंथर ने मुकाबले के अंत में तगड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने स्टाइल्स को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाकर उनकी हालत खराब कर दी. स्टाइल्स ने इससे बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में गुंथर ने स्टाइल्स को टैपआउट कराकर उन्हें हरा दिया. मैच में शर्त थी कि अगर स्टाइल्स हार जाएंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. स्टाइल्स हार गए हैं, तो अब उन्हें हार के साथ रिटायर होना पड़ेगा. मैच के बाद एरीना में मौजूद सभी फैंस ने स्टाइल्स के लिए तालियां बजाईं. स्टाइल्स ने अपने ग्लव्स भी रिंग में रखने के लिए निकाले, लेकिन दोबारा पहन लिए. बहुत ही भावुक पल शो में देखने को मिला.
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
ड्रू मैकइंटायर ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों स्टार्स ने तगड़ा प्रदर्शन किया. मैकइंटायर मुकाबले में काफी अच्छे दिखे. उन्होंने सैमी को मैच में वापसी का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. मैकइंटायर ने सैमी के ऊपर कड़े प्रहार किए. एरीना में मौजूद फैंस ने सैमी को खूब चीयर किया. सैमी की पीठ पर थोड़ा दिक्कत भी देखने को मिली. मैकइंटायर ने भी सैमी की पीठ को ही निशाना बनाया. ड्रू ने उन्हें लगातार तीन डीडीटी लगाए. दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को अपने फिनिशिंग मूव लगाकर पिन किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. ड्रू ने रिंग के बाहर सैमी को अनाउंस टेबल पर पावरबॉम्ब लगाया. अंत में रिंग के अंदर ड्रू ने सैमी को दो क्लेमोर किक लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.
मेंस रॉयल रंबल मैच
मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर ने की. ब्रेकर की एंट्री के वक्त एक ब्लैक हुड पहने हुए शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया. मिस्ट्री मैन ने रिंग में ब्रेकर को डाला. फेमी ने तुरंत ही ब्लैक को एलिमिनेट कर सभी को हैरान कर दिया. तीसरे नंबर पर सोलो सिकोआ आए. इसके बाद रे मिस्टीरियो और रुसेव ने एंट्री की. फेमी ने सभी को बाहर का रास्ता दिखाया. फेमी ने मैट कार्डोनो को भी एलिमिनेट किया. डेमियन प्रीस्ट और जे’वॉन एवंस ने एंट्री की. इसके बाद मिस्टर इगुआना, ट्रिक विलियम्स, कोडी रोड्स, एल ग्रांडे अमेरिकानो और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो ने एंट्री की.
पावरहाउस हॉब्स (रॉयस कीज) ने भी WWE में डेब्यू किया. उन्होंने आते ही प्रीस्ट को एलिमिनेट किया. ऑस्टिन थ्योरी, ब्रॉन्सन रीड, इल्जा ड्रेगनोव, ला पार्का, ड्रेगन ली, लोगन पॉल और एलए नाइट ने भी दम दिखाया. नाइट ने आते ही रीड और थ्योरी को बाहर किया. 22वें नंबर पर ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और उनके साथ पॉल हेमन भी थे. लैसनर ने आते ही सभी को सुप्लेक्स और एफ-5 लगाकर बवाल मचाया. द मिज़ ने भी अपना जलवा दिखाया.
सभी स्टार्स ने लैसनर और फेमी पर हमला किया. रे फीनिक्स भी रंबल मैच में आए. लैसनर ने फेमी को सुप्लेक्स दिया. फेमी ने भी लैसनर पर हमला किया. लैसनर ने फेमी को एलिमिनेट किया. जे उसो को भी फैंस का समर्थन मिला. लैसनर को कोडी और नाइट ने एलिमिनेट कर सभी को हैरान कर दिया. 26वें नंबर पर रोमन रेंस ने एंट्री की. रेंस ने आते ही अपने भाई जे उसो पर हमला किया. उन्होंने सुप्लेक्स और स्पीयर से कहर बरपाया. जेकब फाटू भी आए और उन्होंने कोडी रोड्स के साथ पंगा लिया. रोमन और जे ने मिलकर कोडी पर हमला किया. पेंटा 28वें नंबर पर रिंग में आए. कोडी ने नाइट को रिंग से बाहर किया. 29वें नंबर पर रैंडी ऑर्टन बाहर आए. उन्होंने आरकेओ से सभी का बुरा हाल किया.
30वें नंबर पर गुंथर ने एंट्री की. ऑर्टन ने एवंस को एलिमिनेट किया. ऑर्टन ने गुंथर को भी आरकेओ दिया. रोड्स ने गलती से कोडी कटर ऑर्टन को लगा दिया. अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर कोडी को एलिमिनेट कर दिया. इसके तुरंत बाद रेंस ने फाटू को बाहर किया. जे उसो ने रेंस पर हमला किया. रेंस ने जे को एलिमिनेट किया. रोमन ने लोगन पॉल को भी बाहर किया. गुंथर ने भी ऑर्टन को एलिमिनेट कर सभी को चौंका दिया. रिंग में रेंस और गुंथर बचे थे. गुंथर ने रेंस को कई बार स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाने की कोशिश की. अंत में रोमन ने गुंथर को स्पीयर लगाया और उन्हें बाहर कर 2026 का रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:-‘हमने कोई तरक्की नहीं की’, Roman Reigns ने WWE दिग्गज Triple H पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines