WWE: 2022 में विंस मैकमैहन के जाने के बाद ट्रिपल एच ने WWE की कमान क्रिएटिव हेड के रूप में संभाली. द गेम के एरा में कुछ स्टार्स की बुरी दुर्दशा हो गई, जिसमें से एक ऑस्टिन थ्योरी हैं. थ्योरी को विंस ने तगड़ा पुश दिया. खुद मैकमैहन ने उनके साथ स्टोरी पर काम किया. हालांकि, ट्रिपल एच के राज में थ्योरी को बिल्कुल भी पुश नहीं मिला. ग्रेसन वॉलर के साथ उन्हें टैग टीम में डाल दिया गया. पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है कि थ्योरी को बहुत जल्द रिलीज किया जा सकता है. ऐसी ही अब संभावनाएं बन रही हैं. थ्योरी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है.
ऑस्टिन थ्योरी को लेकर बड़ी जानकारी
पूर्व यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर ने करीब एक साल से भी ज्यादा समय तक Raw और SmackDown में साथ काम किया. दोनों ने टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की. पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कई बार थ्योरी और वॉलर के अलग होने के संकेत दिए. वॉलर मौजूदा समय में द न्यू डे के पीछे लगे हुए हैं. वहीं थ्योरी टीवी से गायब हो गए हैं.
PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्टिन थ्योरी को WWE ने एक्टिव रेसलर्स की इंटरनल लिस्ट से हटा दिया है. इस खबर से फैंस निराश हो गए. लोगों को लगा कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है. इस बीच Fightful Select ने बड़ा अपडेट दिया. रिपोर्ट में कहा गया कि थ्योरी को पूरी तरह से रोस्टर से बाहर नहीं किया गया है. उन्हें इंजर्ड स्टार्स की लिस्ट में डाला गया है. अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि थ्योरी किस इंजरी से जूझ रहे हैं. इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मामला कुछ भी हो लेकिन थ्योरी के साथ पिछले कुछ समय से कंपनी द्वारा अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है. एक तरह से कहा जाए तो अब उनकी वापसी मुश्किल ही लग रही है.
ऑस्टिन थ्योरी ने कब लड़ा था WWE में अंतिम मैच?
ऑस्टिन थ्योरी ने आखिरी बार 14 जुलाई, 2025 को WWE Raw टेपिंग में मेन इवेंट मैच मे हिस्सा लिया था. वहां पर उनका मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. थ्योरी को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से वह टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. थ्योरी का फ्यूचर को लेकर अब संशय बरकरार है. WWE में उनका भविष्य ज्यादा खास नहीं लग रहा है. कुछ दिनों में यह भी खबर आ सकती है कि कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE को मिला नया घर, अरबों की डील साइन कर दिया तोहफा, Triple H सहित बड़े स्टार्स हुए गदगद
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
20 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
20 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
22 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines