WWE: कुछ हफ्ते पहले अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए प्रसिद्ध लिव मॉर्गन को बड़ा झटका लगा था. Raw में कायरी सेन के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनकी हाथों की लैंडिंग गलत तरह से हुई थी, जिस कारण उनके शोल्डर में इंजरी आ गई. बाद में पता चला कि वह कुछ महीनों के लिए बाहर हो गई हैं. इस खबर को सुनने के बाद फैंस का दिल टूट गया था.
Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज जजमेंट डे टीम साथ में नज़र आई. वहां पर फिन बैलर ने मॉर्गन को लेकर खास अपडेट दिया. साथ ही साथ ग्रुप ने एक इमोशनल कदम भी मॉर्गन को लेकर उठाया. हालांकि, इस बात से विमेंस टैग टीम चैंपियन राकेल रॉड्रिगेज खुश नहीं थीं. इसके बाद उन्हें बैलर ने कुछ बातों पर विचार करने के लिए कहा.
WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट
Raw में बैकस्टेज फिन बैलर अपने टाइटल को चमकाते हुए नजर आए. जजमेंट डे के अन्य सदस्य भी वहां पर पहुंचे. परेज ने लिव मॉर्गन का मेमोरियल बनाया हुआ था, जिसे देखकर राकेल रॉड्रिगेज चिंता में पड़ गईं. परेज ने कहा कि उन्होंने इसे डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए बनाया है. राकेल ने कहा कि मॉर्गन अभी मरी नहीं हैं. बैलर ने इसके बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि शोल्डर इंजरी को ठीक होने में बहुत समय लगता है और लिव करीब आठ महीने तक बाहर रहेंगी.
लिव मॉर्गन से छीना गया टाइटल
राकेल रॉड्रिगेज और लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. दोनों का टाइटल रन अच्छा जा रहा था लेकिन मॉर्गन की इंजरी से सब गड़बड़ हो गया. पिछले हफ्ते WWE ने एक बड़ा कदम उठाया. एडम पीयर्स और निक एल्डिस ने लिव की चैंपियनशिप रॉक्सन परेज को दे दी. अब वह राकेल रॉड्रिगेज के साथ आगे कमान संभालेंगी. मॉर्गन की वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. इस साल अब उनका रिंग में आना काफी मुश्किल लग रहा है. 2026 में ही वह किसी बड़े इवेंट में वापस आकर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE से Roman Reigns का साथी अनिश्चितकाल के लिए बाहर, फैंस का टूटा दिल, SummerSlam 2025 से छुट्टी!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 min agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines