WWE Raw Preview: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 31 जनवरी को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इससे पहले WWE Raw के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने तगड़ा मैच कार्ड तैयार किया है. वहां पर रॉयल रंबल का बिल्डअप देखने को मिलेगा. कुछ स्टार्स मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं. सीएम पंक के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. उनका अगला विरोधी कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या होगा.
सीएम पंक और एजे स्टाइल्स का शो में दिखेगा जलवा
रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए सीएम पंक और एजे स्टाइल्स को एडवर्टाइज किया गया है. पंक के अगले विरोधी के बारे में सभी जानना चाहते हैं. हो सकता है कि पंक रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दें. ये भी हो सकता है कि उन्हें कोई नया विरोधी मिल जाए. एजे स्टाइल्स भी शो में मौजूद रहेंगे. रॉयल रंबल मैच में उनका मुकाबला गुंथर के साथ होने वाला है. वहां पर उनका करियर दांव पर लगा है. अगर वो हारेंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. Raw के एपिसोड में गुंथर का सिट-डाउन इंटरव्यू भी होगा. वो स्टाइल्स को लेकर अपनी बात रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-‘मुझे दुख हुआ और संन्यास ले लिया’, WWE से 8 साल पहले निकाले गए विवादास्पद रेसलर का छलका दर्द
नंबर-1 कंटेंडर्स मैच पर रहेंगी नजरें
एडम पीयर्स ने कुछ हफ्ते पहले ब्रॉन ब्रेकर को सस्पेंड किया था. इस हफ्ते ब्रेकर रेड ब्रांड में वापसी करने वाले हैं. उनका जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के साथ फेसऑफ होगा. ब्रेकर का फ्यूचर वहां पर तय किया जा सकता है. Raw में न्यू डे, अल्फा अकादमी, लॉस अमेरिकानो और अमेरिकन मेड के बीच टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच होगा. देखना होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतकर द उसोज़ को टक्कर देगी.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट लेगा 8 बार का पूर्व चैंपियन! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines