Raw after Survivor Series 2025 Preview: WWE Survivor Series 2025 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. जॉन सीना को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ आईसी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. लिव मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी कर फैंस का दिल जीता. खैर अब बारी Raw के पहले एपिसोड की है. 13 दिसंबर, 2025 को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. जल्द ही इसका बिल्डअप शुरू कर दिया जाएगा. कंपनी ने रेड ब्रांड के शो के लिए पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में किसकी होगी जीत?
20 अक्टूबर, 2025 को हुआ Raw का एपिसोड एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली के लिए जबरदस्त रहा था. दोनों स्टार्स ने जजमेंट डे के सदस्य फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों को बतौर चैंपियन 40 से ज्यादा दिन हो गए हैं. आगामी Raw के एपिसोड में स्टाइल्स और ली को द न्यू डे के कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करनी है. कोफी और वुड्स पिछले कुछ हफ्तों से जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से मैच की मांग कर रहे थे. खास बात यह है कि इस बार टाइटल में बदलाव भी हो सकता है. कोफी और वुड्स की मदद के लिए ग्रेसन वॉलर भी रहेंगे. वॉलर की वजह से स्टाइल्स और ली को नुकसान पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें:-3 WWE स्टार्स जो Survivor Series 2025 में हजारों फैंस के सामने फिसड्डी साबित हुए
The Last Time Is Now टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच
3 दिसंबर, 2025 को होने वाला Saturday Night’s Main Event बहुत खास है. वहां पर दिग्गज जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. इसके बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे. सीना के अंतिम विरोधी को चुनने के लिए मौजूदा समय में 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट चल रहा है. Raw के एपिसोड में इसके तहत सेमीफाइनल मैच होंगे. पहले सेमीफाइनल मैच में गुंथर की टक्कर सोलो सिकोआ से होगी. गुंथर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में रोमन रेंस के भाई जे उसो का मुकाबला एलए नाइट के साथ होगा. नाइट को इस मुकाबले में जीत मिल सकती है. इन मैचों के अलावा शो के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक, रिया रिप्ली, पेंटा और बैकी लिंच को भी एडवर्टाइज किया गया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के आखिरी मैच को लेकर Triple H की पत्नी का ब्लॉकबस्टर ऐलान, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines