हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns के भाई की निकल गई सारी हेकड़ी, हाथ मिलाने के बाद हो गया खतरनाक हमला

WWE Raw में हुए मेन इवेंट मैच के बाद रोमन रेंस के भाई जे उसो को बड़ा धोखा मिला. पिछले हफ्ते उन्होंने हील टर्न लेने के संकेत दिए थे लेकिन अब मामला अलग लेवल पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
WWE Raw

Jey Uso: WWE Raw में रोमन रेंस के भाई जे उसो के लिए पिछले कुछ हफ्तों से चीजें सही नहीं चल रही हैं. वह जिमी उसो के साथ उलझे हुए हैं. दोनों जुड़वां भाई हैं लेकिन फिर भी इनके बीच पंगा चल रहा है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने में हैं. एलए नाइट भी जे और जिमी के साथ फंसे हुए हैं. जिमी का कहना है कि वह नाइट के साथ रहेंगे लेकिन जे का मामला कुछ अलग ही चल रहा है. पिछले हफ्ते जे ने नाइट को स्पीयर लगा दिया. अब इस हफ्ते जे को नाइट ने BFT जड़ दिया.

WWE Raw में मचा बवाल

Raw में जे उसो, जिमी उसो और एलए नाइट की कहानी अब अलग लेवल पर चली गई है. इस हफ्ते मेन इवेंट में नाइट और जिमी का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से हुआ. मुकाबला जबरदस्त रहा. नाइट और जिमी ने ब्रेकर और रीड को अच्छी टक्कर दी. मैच का अंत भी गजब का रहा. ब्रेकर ने नाइट को रिंगसाइड में छलांग लगाकर धराशाई कर दिया. रिंग के अंदर रीड ने जिमी को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीत लिया.

मैच के बाद रीड और ब्रेकर ने जिमी के ऊपर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए जे उसो ने एंट्री की. जे ने चेयर से रीड और ब्रेकर की पीठ पर अटैक किया. जे ने नाइट से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया. नाइट ने उनसे हैंडशेक किया. हालांकि, इसके तुरंत बाद ही नाइट ने जे को धोखा देकर BFT लगा दिया. अब ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द नाइट और जे में से कोई एक हील टर्न लेने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2016 में क्यों Goldberg ने Brock Lesnar को 2 मिनट में हराया? Paul Heyman ने खोली पोल

WWE Wrestlepalooza 2025 में द उसोज़ की हो सकती है हार

Wrestlepalooza 2025 में जे उसो और जिमी उसो का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर से होने वाला है. इस मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद है. जे और जिमी की केमिस्ट्री के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. दोनों के बीच तनाव पैदा हुआ तो फिर हार हो सकती है. रीड और ब्रेकर कोई भी मौका छोड़ने वाले नहीं हैं. मैच में एलए नाइट की दखलअंदाजी भी हो सकती है. उनकी वजह से द उसोज़ को हार का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 15 सितंबर, 2025: Roman Reigns का उड़ा मजाक, John Cena ने जीत की भरी हुंकार, मेन इवेंट में अफरातफरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola