Big Announcements Raw: WWE रेड (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. रेड ब्रांड के पिछले एपिसोड में काफी बवाल मचा था और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को अपने ही साथियों से धोखा मिला था. अब इस हफ्ते सैथ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आने वाला है. इसके अलावा तीन चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेंगे. पॉल हेमन और उनके साथी, सैथ को धोखा देने को लेकर बात करते हुए नजर आएंगे. कुल मिलाकर रेड ब्रांड का अगला एपिसोड ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है.
WWE Raw के लिए 5 धमाकेदार ऐलान
Raw के अगले एपिसोड के बारे में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रेड ब्रांड के शो को हाइप किया. उन्होंने तीन चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया और दो सैगमेंट के बारे में जानकारी दी. नीचे Raw को लेकर किए गए सभी ऐलान की जानकारी है:
- डॉमिनिक मिस्टीरियो vs रुसेव (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- फिन बैलर और जेडी मैकडॉना vs एजे स्टाइल्स और ड्रैगन ली (WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
- बैकी लिंच vs मैक्सिन डुप्री (WWE वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप)
- वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस को लेकर एडम पीयर्स देंगे अपडेट.
- पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का प्रोमो सैगमेंट.
ये भी पढ़ें:- WWE की सबसे ‘अमीर’ महिला रेसलर की टूटी नाक, खून से लथपथ हुआ बुरा हाल, देखकर पहचानना मुश्किल
WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस की किस्मत का होगा फैसला!
सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर, पॉल हेमन और ब्रॉन्सन रीड के साथ मिलकर द विजन ग्रुप तैयार किया था. इसके बावजूद पिछले हफ्ते उन्हें इन तीनों से धोखा मिला. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ की हालत खराब हो गई थी और अब उन्हें लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक सैथ चोटिल हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत है. इसी वजह से वो एक्शन से दूर हो सकते हैं. एडम पीयर्स Raw में सैथ की किस्मत का फैसला कर सकते हैं और बता सकते हैं कि द विजनरी चोटिल हैं. इसी के साथ वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के खाली होने का ऐलान करते हुए टूर्नामेंट बुक कर सकते हैं. खैर, तीनों चैंपियनशिप मैचों में खलबली मच सकती है.
ये भी पढ़ें:- John Cena-AJ Styles के बाद किसका नंबर? 3 WWE दिग्गज जो जल्द ही रिटायर होने का फैसला कर सकते हैं
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines