Royal Rumble: WWE का Royal Rumble सबसे प्रसिद्ध प्रीमियम लाइव इवेंट है. साल की शुरुआत में इसका आयोजन होता है. इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहती हैं. इन मुकाबलों में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री होती है, जो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस जाती है. WWE द्वारा हर साल दर्शकों को तोहफा दिया जाता है. इस बार Royal Rumble का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. इससे पहले WWE ने Royal Rumble के इतिहास में टॉप-10 वापसी करने वाले रेसलर्स की रैंकिंग जारी की है.
WWE Royal Rumble इतिहास में किसकी है सबसे बेस्ट वापसी?
2008 का Royal Rumble बहुत ही बेस्ट रहा था. 30वें नंबर पर जॉन सीना ने सरप्राइज एंट्री की थी. उन्हें देखकर रिंग में मौजूद ट्रिपल एच सहित कई स्टार्स चौंक गए थे. WWE ने सीना की एंट्री को Royal Rumble इतिहास की सबसे बेस्ट वापसी बताई है. कंपनी ने इसे पहला स्थान दिया है. 2022 में कोडी रोड्स ने WWE में वापसी की थी. कुछ महीनों बाद वो इंजर्ड हो गए थे. उन्होंने 2023 के रंबल मैच में जबरदस्त वापसी की थी. कंपनी ने इसे दूसरे नंबर पर रखा है. इसके बाद WWE ने एज (2020), एलेक्सा ब्लिस (2025), रोडी पाइपर (2008), नेओमी (2024), रॉब वैन डैम (2009), रे मिस्टीरियो (2018), द अंडरटेकर (2003), क्रिस जैरिको (2013) को स्थान दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw प्रीव्यू (19 जनवरी, 2026): टाइटल मैचों में मचेगी तबाही, John Cena के दुश्मन को लेकर बड़ा ऐलान
WWE Royal Rumble 2026 में किसकी होगी सरप्राइज एंट्री?
WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही खास होने वाला है. कंपनी इसे बड़ा बनाने की तैयारी में जुट गई है. पहली बार इस इवेंट का आयोजन यूएस से बाहर किया जा रहा है. इस वजह से शो में बड़े स्टार्स का हिस्सा लेना तय है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. दोनों की मेंस रंबल मैच में एंट्री हो सकती है. शो में सबसे सरप्राइज एंट्री क्रिस जैरिको की हो सकती है. पिछले कुछ महीनों से उनकी WWE में वापसी की अफवाहें सामने आ रही हैं. वो आ गए तो फिर मजा आ जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के The Shield ग्रुप का होगा रीयूनियन! दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines