Most Indestructible WWE Stars: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कई स्टार्स कंपनी में आए और चले गए लेकिन कुछ ने ही अपनी छाप छोड़ी. इतना ही नहीं हर तरह के कैरेक्टर के रेसलर्स ने एंट्री की. इसके पीछे बहुत ज्यादा मेहनत लगती है. कुछ ऐसे होते हैं जो किसी भी तरह की सजा से बच निकलते हैं. इनकी ताकत के आगे बहुत कम लोग टिक पाते हैं. हाल ही में WWE ने अपने यूट्यूब चैनल पर टॉप-10 सबसे मजबूत सुपरस्टार्स की एक लिस्ट जारी की है. इसमें मौजूदा और पुराने दोनों तरह के स्टार्स शामिल हैं. WWE ने कुछ ऐसे पल भी दिखाए हैं जिससे पता चलता है कि यह कितने मजूबत हैं.
WWE के सबसे मजबूत स्टार्स की लिस्ट
WWE ने सबसे खतरनाक और मजबूत स्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर द अंडरटेकर को रखा है. टेकर टॉप पर हैं और इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है. टेकर से टक्कर ले पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी. दूसरे नंबर पर ब्रॉक लैसनर हैं. लैसनर की ताकत और ऊर्जा के चलते उनका टॉप पर होना बनता है. तीसरे नंबर पर गोल्डबर्ग हैं. दिग्गज ने WCW के अपने दिनों से ही रेसलर्स का बुरा हाल किया था. उनके स्पीयर के बाद शायद ही कोई खड़ा हो पाता था.
WWE ने चौथे नंबर पर द फीन्ड ब्रे वायट, पांचवें पर केन, छठवें पर हल्क होगन, सातवें पर अल्टीमेट वॉरियर, आठवें पर जेकब फाटू, नौवें पर मैनकाइंड और दसवें पर सोलो सिकोआ को जगह दी है. हैरान करने वाली बात कि टॉप-10 में रोमन रेंस का नाम नहीं है. 2020 से 2024 तक उन्होंने अपने हील रन के दौरान जबरदस्त काम किया था. उस समय रेंस से टकराना भी काफी मुश्किल काम था.
ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में की वापसी
ब्रॉक लैसनर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक वह माने जाते हैं. उनका शरीर काफी तगड़ा है. लैसनर ने पिछले महीने हुए SummerSlam 2025 में वापसी की थी. दो साल बाद WWE रिंग में आकर उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया था. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भी उन्होंने आकर सीना को दो एफ-5 दिए. सीना और लैसनर के बीच अब एक अंतिम मैच Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाला है.
ये भी पढ़ें:-Triple H की अब खैर नहींं! WWE दिग्गज की खराब बुकिंग पर भड़का उसका बेटा, जड़ दिए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines