Hell in a Cell Match: WWE हमेशा अलग-अलग प्रकार के मैचों को कराने के लिए जाना जाता है. मुकाबलों में कुछ बड़े नियम होते हैं. ये सब दुश्मनी और फैंस की मांग पर भी निर्भर करता है. 2025 में भी WWE ने कई तरह के क्लासिक मुकाबले दर्शकों को दिए, जिसमें लास्ट मैन, स्टैंडिंग, स्टीज केज और आई क्विट सहित मुकाबले शामिल रहे. चौंकाने वाली बात ये है कि 2025 में हैल इन ए सैल मैच कंपनी द्वारा नहीं कराया गया. 2001 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. एक तरह से कहा जाए तो WWE ने 24 साल पुराने ट्रेडिशन का अंत कर दिया है.
WWE का चौंकाने वाला फैसला
फैंस हैल इन ए सैल मैच को बहुत पसंद करते हैं. कंपनी द्वारा इसका आयोजन हमेशा किया जाता है. इसमें बड़े स्टील केज के अंदर रेसलर्स को कम्पीट करना होता है. एक तरह से ये नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच होता है. इसमें रेसलर्स कोई भी कदम उठा सकते हैं. WWE ने पहली बार हैल इन ए सैल मैच का आयोजन 1997 में किया था. शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर के बीच टक्कर हुई थी. WWE ने 2001 से 2024 तक हर साल एक हैल इन ए सैल मैच जरूर कराया. 2025 में ट्रिपल एच ने ये काम नहीं किया. 24 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि इस बड़ी शर्त वाले मैच को प्राथमिकता नहीं दी गई.
ये भी पढ़ें:-John Cena को रिटायर करने के बाद WWE में Gunther किसे बनाएंगे अपना अगला शिकार? खुद दिए बड़े संकेत
WWE ने जारी की बेस्ट मोमेंट की लिस्ट
2025 में WWE में कई चौंकाने वाले पल देखने को मिले हैं. रेसलर्स का हील टर्न और फेस टर्न भी हुआ. जॉन सीना ने कमाल का काम किया. WWE ने 2025 के 25 बेस्ट मोमेंट्स की लिस्ट जारी की है. जॉन सीना के हील टर्न को पहले नंबर पर रखा गया है. Elimination Chamber 2025 में सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इस पल को भूल पाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE ने 2025 के 25 सबसे यादगार पलों की लिस्ट की जारी, जानिए किसे मिला पहला स्थान
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
22 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines