WWE Stars Salary: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है. कई सालों से इसके द्वारा फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. हर किसी रेसलर का सपना WWE में काम करने का होता है क्योंकि वहां पर नाम के साथ-साथ अच्छा पैसा भी मिलता है. NXT में काम कर रहे स्टार्स की सैलरी कम होती है. वहीं मेन रोस्टर में काम कर रहे रेसलर्स को ज्यादा पैसा दिया जाता है. कुछ टॉप स्टार्स हैं उन्हें अरबों में पैसा मिलता है. सभी का अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट होता है. खैर हम आपको बताएंगे कि मेन रोस्टर में काम कर रहे रेसलर्स की औसतन सैलरी कितनी होती है.
WWE सुपरस्टार्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ट्रिपल एच के एरा में कंपनी को बिजनेस में काफी फायदा मिला है. सभी जगहों से पैसों की बरसात हो रही है. WWE ने सऊदी के साथ भी तगड़ी डील साइन की है. वहां पर बडे इवेंट्स अब होने वाले हैं. मर्चेंडाइज सेल्स में भी कंपनी बहुत आगे चल रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो सुपरस्टार्स को भी बहुत फायदा होगा. WWE ने पिछले कुछ सालों में यूट्यूबर और सिंगर को भी रिंग में लाने का काम किया है. इनकी वजह से भी सोशल मीडिया पर कंपनी ग्रोथ अच्छी हुई है.
FightfulSelect ने कुछ समय पहले मेन रोस्टर सुपरस्टार्स की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया था. बताया गया कि मेन रोस्टर स्टार्स की साल कम से कम काई 2 लाख (करीब 1 करोड़ 77 लाख) से 3 लाख डॉलर (2 करोड़ 66 लाख) के बीच है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कई ऐसे रेसलर्स भी हैं जो मिलियन डॉलस की कमाई कर रहे हैं, जिसमें रोमन रेंस, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना जैसे दिग्गज शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने किंग Roman Reigns की वापसी के लिए स्टेज किया सेट, ब्लॉकबस्टर मैच का ऐलान, स्पीयर-सुपरमैन पंच से मचेगा बवाल!
WWE में चल रही हैं Crown Jewel 2025 की तैयारियां
Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को होने वाला है. पहली बार इस इवेंट को सऊदी अरब के बाहर पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में कराया जा रहा है. टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. जॉन सीना का मैच भी एजे स्टाइल्स के साथ तय किया गया है. इसके अलावा दो चैंपियन vs चैंपियन मैच भी होने वाले हैं. रोमन रेंस भी इवेंट का हिस्सा बनने के लिए लगभग तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena और AJ Styles में कौन किस पर भारी, Crown Jewel 2025 से पहले देखें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines