WWE Live Event Holiday Tour: WWE ने 26 दिसंबर को बाल्टीमोर में लाइव इवेंट का आयोजन किया. वहां पर फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. रोस्टर के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. इवेंट में विमेंस चैंपियनशिप मैच और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच भी रखा गया था. सात मुकाबलों में तगड़ा एक्शन देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. रोमन रेंस के भाई जे उसो भी एक्शन में नज़र आए. जॉन सीना को हराने के बाद गुंथर ने भी अपना पहला मैच लड़ा और शानदार जीत दर्ज की.
WWE Live Event (26 दिसंबर) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?
-) रे मिस्टीरियो और ग्रेसन वॉलर के बीच सिंगल्स मैच हुआ. दोनों ने अच्छा मैच दिया. रे ने ग्रेसन के ऊपर शानदार जीत दर्ज की.
-) जे उसो का सिंगल्स मैच ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. DQ की वजह से जे को जीत मिल गई. मैच में ब्रेकर ने रेफरी को ही धराशाई कर दिया था.
ये भी पढ़ें:-55 साल की उम्र में WWE दिग्गज बने जुड़वा बच्चों के पिता, सोशल मीडिया पर शानदार संदेश देकर किया स्वागत
-) जेड कार्गिल ने मीचीन के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. कार्गिल ने आसानी से अपने टाइटल को रिटेन किया.
-) वायट सिक्स (बो डैलस, एरिक रोवन, जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस) ने सोलो सिकोआ के MFT ग्रुप को मात दी.
-) द वॉर रेडर्स (एरिक और आइवार) ने न्यू जे के जेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन को हराया.
-) 13 दिसंबर को जॉन सीना को हराने के बाद पहली बार गुंथर इन-रिंग एक्शन में उतरे. उन्होंने जबरदस्त मुकाबले में जे’वॉन इवांस को हराया.
-) मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच नो-डिस्क्वालिफिकेशन मैच हुआ. तगड़े मुकाबले में कोडी ने मैकइंटायर को हराकर टाइटल रिटेन किया.
(नोट: Wrestling BodySlam ने 26 दिसंबर को बाल्टीमोर में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)
ये भी पढ़ें:-WWE में काम कर रहे Brock Lesnar सहित 3 दिग्गज जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines