WWE Live Event Results: WWE का मौजूदा समय में इंटरनेशनल टूर चल रहा है. वीकली शो भी जबरदस्त हो रहे हैं. इसके तहत जगह-जगह पर लाइव इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में बेल्जियम के ब्रुसेल्स स्थित फॉरेस्टर नेशनल में लाइव इवेंट आयोजित किया गया. शो में कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. मेन इवेंट में भी जबरदस्त मैच हुआ.
ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns को हराने वाले रेसलर ने AEW में किया डेब्यू, पहले ही मैच में मिली ‘शर्मनाक’ हार
WWE Live Event में कौन-कौन से मुकाबले हुए?
-) शो की शुरुआत में इयो स्काई का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में इयो ने जीत दर्ज की.
-) ड्रेगन ली का मुकाबला इस बार ज़ेवियर वुड्स के साथ हुआ. ली ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. उन्होंने बड़ी जीत अंत में हासिल की.
-) मैक्सिकन डुप्री भी एक्शन में दिखाई दीं. इस बार उनका मुकाला रॉक्सन परेज के साथ हुआ. डुप्री को जीत मिली. हाल ही में डुप्री को नटालिया ने Raw के एपिसोड में धोखा दिया था.
-) सीएम पंक को इस बार नया साथी एजे स्टाइल्स के रूप में मिला. दोनों की टक्कर द विज़न के ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर से हुई. मुकाबले में पंक और स्टाइल्स की केमिस्ट्री बढ़िया रही. दोनों ने अंत में जीत भी हासिल की.
-) लिव मॉर्गन और लायरा वैल्किरिया भी एक्शन में दिखाई दी. मॉर्गन ने लायरा को हराकर मुकाबला जीता.
-) रोमन रेंस के भाई जे उसो का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. जे एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा.
-) कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. ये मुकाबला मेन इवेंट में हुआ था. DQ के जरिए मैच में अंत में कोडी ने जीत दर्ज की.
(नोट: Wrestling BodySlam ने 27 दिसंबर को बाल्टीमोर में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)
ये भी पढ़ें:-Triple H के फेवरेट रेसलर ने अचानक WWE को कहा अलविदा, 11 साल का शानदार करियर हुआ खत्म!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines