WWE Legends The Dudley Boyz Retires: WWE की दिग्गज टैग टीम जोड़ी द डडली बॉयज ने अचानक संन्यास लेने का फैसला किया है. इसी के साथ उनके 30 साल के करियर का अंत हो गया है. उन्होंने TNA Bound For Glory इवेंट में हार्डी बॉयज से मैच लड़ा और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. द डडली बॉयज ने WWE, TNA और अलग-अलग कंपनी में काम करते हुए अपना बड़ा नाम बनाया. वो इतिहास की सबसे सफल टैग टीम में से एक रहेंगे.
WWE दिग्गजों ने लिया संन्यास
Bound for Glory इवेंट में हार्डी बॉयज ने अपनी TNA वर्ल्ड टैग टीम और NXT टैग टीम चैंपियनशिप को द डडली बॉयज के खिलाफ दांव पर लगाया. बबा रे डडली और डी-वॉन डडली काफी सालों पहले ही फुल टाइम रेसलिंग छोड़ चुके थे लेकिन वो बीच-बीच में लड़ते हुए दिखाई देते थे. हालांकि, उन्होंने संन्यास नहीं लिया था. TNA के इवेंट में अपने सबसे बड़े विरोधियों में से एक हार्डी बॉयज के साथ लड़ना उनके लिए बड़ी बात थी. इस टेबल्स मैच में हार्डी बॉयज ने डडली बॉयज को हरा दिया और अपनी चैंपियनशिप रिटेन की. इसी के साथ WWE दिग्गजों ने हार के साथ अपने करियर का दुखद अंत किया.
रिंग में छलके आंसू
हार्डी बॉयज ने जीत दर्ज करने के बाद डडली बॉयज को सहारा देकर खड़ा किया. उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया. इसी बीच बबा रे और डी-वॉन भावुक हो गए और उनके आंसू छलकने लगे. दोनों ने अपने जूते रिंग में निकाले और फैंस को अलविदा कहते हुए 30 साल के ऐतिहासिक करियर का अचानक अंत कर दिया. फैंस के बीच डडली बॉयज के नाम की गूंज उठी.
ये भी पढ़ें:- WWE से निकाले जाने के बाद फेमस स्टार ने दी बड़ी खुशखबरी, 16 महीनों के इंतजार के बाद रिंग में होगी वापसी!
WWE में कितनी बार चैंपियन रहे हैं डडली बॉयज?
डडली बॉयज ने WWE में 10 बार टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया. नीचे उनकी उपलब्धियों की लिस्ट है:
- WWE हार्डकोर चैंपियनशिप (8 बार) – बबा रे डडली
- WWE टैग टीम चैंपियनशिप (1 बार) – बबा रे और डी-वॉन डडली
- WWE/वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप (8 बार) – बबा रे और डी-वॉन डडली
- WCW टैग टीम चैंपियनशिप (1 बार) – बबा रे और डी-वॉन डडली
- WWE हॉल ऑफ फेम 2018 – बबा रे और डी-वॉन डडली
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines