Vince McMahon & Linda McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 1966 में दोनों की शादी हुई थी. WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाने में विंस और लिंडा का बड़ा हाथ है. खासतौर पर विंस ने तो कई कठिन रास्तों का सामना किया. विवादों में भी वो रहे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. विंस और लिंडा ने WWE के जरिए खूब पैसे भी कमाए. दोनों को WWE का सबसे अमीर कपल कहा जाता है. इनके पास आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियां हैं. दोनों की नेटवर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन की नेटवर्थ कितनी है?
विंस मैकमैहन हमेशा से WWE के मालिक रहे हैं. 2022 में वो कंपनी से विवाद के कारण चले गए थे. उनकी जगह ट्रिपल एच ने ली. कुछ समय बाद उन्होंने फिर से वापसी की, लेकिन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए. WWE मौजूदा समय में TKO ग्रुप के अंडर काम करती है. अभी भी विंस के पास खूब शेयर हैं. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक विंस की नेटवर्थ 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 3 खरब) है. उनकी कमाई का जरिया हमेशा से WWE ही रहा है. इसके अलावा विंस ने रियल इस्टेट इन्वेस्टमेंट और स्टॉक सेल्स से भी खूब कमाई की है.
लिंडा मैकमैहन WWE की सह-संस्थापक हैं. उन्होंने विंस मैकमैहन के साथ मिलकर 1980 के दशक की शुरुआत से लेकर 2000 के दशक तक कंपनी को लीड किया. 2009 में लिंडा ने अपने राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए WWE के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. 2024 में लिंडा को डोनाल्ड ट्रंप ने शिक्षा सचिव के लिए नामित किया था. लिंडा की कुल नेटवर्थ 3.2 बिलियन डॉलर है. ये उनके पति के साथ उनकी संयुक्त कुल संपत्ति है.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 2025 में इन 5 विमेंस टीमों ने मचाई तबाही, जबरदस्त काम से लूटी वाहवाही
विवादों में रहे हैं विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन का विवादों से पुराना नाता रहा है. इस वजह से ही उन्हें कुछ साल पहले कंपनी छोड़नी पड़ी थी. जेनेल ग्रांट केस में उनका नाम सामने आया था. जिस पर अभी भी एक्शन जारी है. लगातार उनके ऊपर आरोप लग रहा है. इस केस में उन्हें हरी झंडी मिलना काफी मुश्किल है. इससे पहले भी उनके ऊपर कई केस चले. जेनेल ग्रांट केस की वजह से WWE को नुकसान सहना पड़ा था. कंपनी के शेयर भी गिर गए थे. इस वजह से विंस ने इस्तीफा दिया था. WWE से जाने के बाद विंस टीवी पर कम ही दिखाई दिए हैं. सार्वजनिक स्थलों पर भी जाना उन्होंने छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में CM Punk को John Cena को ट्रिब्यूट देना पड़ा महंगा, बड़ी गलती से हजारों फैंस के सामने हुई बेइज्जती
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines