The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. दिग्गज रेसलर्स की लिस्ट में उन्हें गिना जाता है. रॉक की सफलता WWE तक ही नहीं रुकी बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा. कुछ ही सालों में वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन गए. उनकी वजह से जॉन सीना और बतिस्ता जैसे दिग्गजों ने भी हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई. हालांकि, रॉक पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हैं. हाल के समय में उनकी कुछ फिल्मों ने दूसरों की तुलना में काफी कम कमाई की है. लाइव एक्शन फिल्म में तो अब उनका रंग फीका पड़ रहा है. एक तरह से कहा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर उनका जलवा कम हो रहा है.
द रॉक की तीन फिल्में रही फिसड्डी
द रॉक अब हॉलीवुड में अपना फुलटाइम करियर बना चुके हैं. बिजी शेड्यूल के कारण वह WWE में भी नहीं आ पाते हैं. मौजूदा समय में उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. रॉक को अब लाइव एक्शन फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिल रही है. पिछली तीन मूवी की कमाई अगर आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. साधारण फिल्में बिजनेस के मामले में उनसे बहुत आगे रही हैं.
द रॉक की साल 2022 में ब्लैक एडम फिल्म आई थी. इसमें उनके अलावा दिग्गज कलाकार मौजूद थे. सभी को लगा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह फिल्म 393 मिलियन डॉलर की कमाई ही कर पाई. 2024 में रॉक की मूवी रेड वन का हाल भी बुरा रहा. यह फिल्म सिर्फ 186 मिलियन डॉलर ही कमा पाई. अच्छी स्टारकास्ट होने के बावजूद इस पिक्चर को सफलता नहीं मिली. हाल ही में रॉक की द स्मैशिंग मशीन मूवी रिलीज हुई है. इसे लेकर सभी उत्साहित थे. खुद रॉक ने फिल्म से काफी उम्मीद लगाई थी. फिल्म ने 3 दिवसीय शुरुआती हफ्ते में सिर्फ 6.2 मिलियन डॉलर की कमाई की है. ऐसा लगता है कि स्मैशिंग मशीन फिल्म बुरी मात खाने वाली है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H की दादागिरी, इन 6 मौजूदा चैंपियंस के टाइटल रन को खराब बुकिंग से कर दिया बर्बाद!
WWE में अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?
द रॉक पिछले साल से WWE में भी एक्टिव रहे हैं. समय मिलने पर उन्होंने रिंग में तगड़ी एंट्री की है. रॉक WWE में अंतिम बार Elimination Chamber 2025 में दिखे थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. हालांकि, एक बुरी बात रही कि इसके बाद वह स्टोरी में शामिल रहे. इस वजह से फैंस रॉक से काफी नाराज हैं.
ये भी पढ़ें:-3 बड़ी चीजें जो WWE Raw के आगामी एपिसोड में Roman Reigns करके फैंस को हैरान कर सकते हैं
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
16 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines