Sir Mo Passed Away Age 58: पूर्व WWE स्टार रॉबर्ट हॉर्न उर्फ सर मो का निधन हो गया. उन्होंने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. ये रेसलिंग जगत के हर एक फैन के लिए दुखद पल है. उनके निधन के बारे में पूर्व WWE रेसलर लैलानी काई ने जानकारी दी. उन्होंने एक भावुक मैसेज भी साझा किया. बता दें कि सर मो ने WWE में मुख्य रूप से टैग टीम रेसलर के रूप में काम करते हुए अपना नाम बनाया था और वो एक बार के पूर्व वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी हैं. उनके निधन से रेसलिंग जगत में मातम पसर गया है.
58 साल की उम्र में सर मो का निधन
लैलानी काई ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट डालते हुए रॉबर्ट हॉर्न के निधन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैन ऑन ए मिशन के रॉबर्ट हॉर्न उर्फ सर मो के निधन के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है. मैं WWE के साथ 90 के दशक में ट्रेवल करते हुए उनसे पहली बार मिली थीं. वो हमेशा हंसते थे और मजाक करते रहते थे. वो सभी के साथ सम्मान के साथ पेश आते थे. उनके पास हमेशा ही सभी का स्वागत करने का तरीका था. लंबे सफर पर ये चीज बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि लॉकर रूम परिवार ही सबकुछ होता था.’
काई ने आगे कहा, ‘हमने कई बार कैरोलिना इंडिपेंडेंट सर्किट पर साथ में काम भी किया था. उन्हें इस बिजनेस और फैंस से प्यार था. उनका स्वभाव काफी अलग था और वो ये याद दिलाते थे कि सिर्फ रेसलिंग सबकुछ नहीं है, बल्कि लोगों और उनके साथ बनने वाली यादें भी जरुरी है. मेरे दोस्त की आत्मा को शांति मिले. हर एक हंसी, शब्द और सफर के लिए धन्यवाद. जो लोग आपको जानते थे, वो सभी आपको काफी मिस करेंगे.’
ये भी पढ़ें:- John Cena-AJ Styles के बाद किसका नंबर? 3 WWE दिग्गज जो जल्द ही रिटायर होने का फैसला कर सकते हैं
कैसे हुआ सर मो का निधन?
सर मो पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां वो ब्लड इंफेक्शन की जंग लड़ रहे थे. इसके अलावा उन्हें निमोनिया भी हो गया था. अस्पताल में काफी समय बिताने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. बता दें कि हॉर्न ने WWE में 1993 से लेकर 1996 तक काम किया था. वो मेन ऑन द मिशन मेंबर मेबल के साथ मिलकर एक बार टैग टीम चैंपियन बने थे.
ये भी पढ़ें:- WWE Raw के लिए 5 धमाकेदार ऐलान, होगा वर्ल्ड चैंपियन की ‘किस्मत’ का फैसला, टाइटल मैच में मचेगी खलबली!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines