Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद वापसी कर जॉन सीना को एफ-5 लगाया. हाल ही में हुए Wrestlepalooza 2025 में लैसनर ने सीना को बुरी तरह हराया. एकतरफा मुकाबले में लैसनर ने सीना को सात एफ-5 लगाए. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि द बीस्ट के तूफान को कौन रोकेगा. लोग भी यह भी चर्चा कर रहे हैं कि उनका अगला मुकाबला किसके साथ होगा. WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे ने अब इस पर अपनी राय दी है. उनका कहना है कि लैसनर की हालत द रिंग जनरल गुंथर खराब कर सकते हैं.
WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
SummerSlam 2025 में गुंथर को सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. इसके बाद से वह टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. गुंथर अब मेन रोस्टर में बतौर हील अपना नाम काफी ऊंचा कर चुके हैं. फैंस गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं. कुछ साल पहले यह मुकाबला होने वाला था लेकिन प्लान में बदलाव करना पड़ा.
Busted Open Radio पर बुली रे ने द बीस्ट और गुंथर के बीच मैच पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि Wrestlepalooza 2025 में लैसनर द्वारा सीना को हराने का एक कारण है और वह द रिंग जनरल से जुड़ा है. दिग्गज के अनुसार,”ब्रॉक लैसनर कहते हैं कि कोई भी ऐसा नहीं है जो इसके बारे में कुछ कर सके. इसके बाद गुंथर का म्यूजिक बजता है. यही कारण है कि लैसनर ने सीना को पीटा. इससे लैसनर का वहां पहुंचना शुरू हो गया जहां हमें उनकी जरूरत थी. इस वजह से गुंथर वापस आने वाले हीरो हो सकते हैं”.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के परिवार में आई दरार, WWE में वापसी बनी बड़ी मुसीबत, जल्द फैंस को मिलेगा नया ट्राइबल चीफ!
WWE WrestleMania 42 में दिखेगा ब्रॉक लैसनर का जलवा
ब्रॉक लैसनर की अब कब वापसी होगी यह किसी को नहीं पता है. हाल ही में एक खुशखबरी जरूर फैंस को मिली थी. WWE ने WrestleMania 42 का पोस्टर जारी किया था, जिसमें लैसनर भी दिखाई दिए. अब लगभग यह साफ लग रहा है कि अगले साल मेगा इवेंट में ब्रॉक का जलवा भी देखने को मिलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रॉन ब्रेकर के साथ उनका मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा Brock Lesnar का ब्लॉकबस्टर मुकाबला? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines