Roman Reigns: रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। कई सारे फैंस उन्हें GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) मानते हैं। रोमन आज इतना लोकप्रिय नाम हैं, क्योंकि उन्होंने 15 साल पहले अपने करियर का सबसे अच्छा फैसला किया था और बड़ा कदम उठाया था। रोमन पहले फुटबॉल खेला करते थे और बाद में उन्होंने रेसलिंग में कदम रखा। इसने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।
रोमन रेंस ने 15 साल पहले किया था रेसलिंग करियर शुरू
रोमन रेंस ने फुटबॉल में अपना करियर बनाने का फैसला किया था लेकिन एक चोट ने सबकुछ बदल दिया। उन्हें इस खेल से रिटायरमेंट लेना पड़ा और इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की लगेसी आगे बढ़ाने का फैसला किया। रोमन ने रेसलिंग में कदम रखा और 2010 में WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
आज का दिन क्यों है खास?
रोमन रेंस 15 साल पहले आज ही टीवी पर बतौर रेसलर पहली बार नजर आए थे। उन्होंने 19 अगस्त (भारत में 20) को रोमन लीकी नाम से डेब्यू किया था और 15 मेंबर बैटल रॉयल मैच में हिस्सा लिया था। वो इसे जीतने में असफल रहे। उन्होंने लीकी नाम का उपयोग करना जारी रखा और रोमन हटा दिया। FCW में वो माइक डालटन के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। पहले रेसलिंग में आने का उनका मन नहीं था लेकिन इसी ने आगे जाकर उनका करियर बदल दिया।
रोमन रेंस WWE में रहे हैं खूब सफल
रोमन रेंस ने FCW के बाद दिसंबर 2011 में अपना NXT डेब्यू किया। Survivor Series 2012 में रोमन ने मेन रोस्टर पर कदम रखा, जब वो द शील्ड के सदस्य के रूप में आए। रोमन ने इतने सालों में खूब सफलता हासिल की है और चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। वो 4 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं और उन्होंने 2 बार यूनिवर्सल टाइटल भी जीता। रोमन एक-एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे। रोमन ने मौजूदा समय के अपने सबसे बड़े दुश्मन सैथ रॉलिंस के साथ सालों पहले टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने अंडरटेकर, जॉन सीना, ट्रिपल एच समेत कई दिग्गजों को हराया है।
ये भी पढ़ें:- फेमस WWE स्टार की प्रेग्नेंसी की घोषणा पर Triple H हुए भावुक, Roman Reigns के भाई को गले लगाकर जताई खुशी
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines