हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

55 साल की उम्र में WWE दिग्गज बने जुड़वा बच्चों के पिता, सोशल मीडिया पर शानदार संदेश देकर किया स्वागत

WWE दिग्गज रॉब वैन डैम का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही है. अब उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ी बड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है.

विज्ञापन
WWE दिग्गज ने फैंस को दी खुशखबरी

WWE Legend: रॉब वैन डैम का नाम WWE दिग्गजों की लिस्ट में आता है. वो अपने तगड़े मूव्स और रिंग में गजब की ऊर्जा के लिए जाने जाते थे. डैम ने अपनी पहचान ECW में ही बना ली थी. इसके बाद WWE में आकर भी उन्होंने शानदार कार्य किया. खैर 2025 खत्म होने वाला है और इससे पहले WWE दिग्गज के घर पर किलकारी गूंजी है. वो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

WWE दिग्गज रॉब वैन डैम को लेकर खुशखबरी

रॉब वैन डैम ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी पत्नी केटी फोर्ब्स प्रेग्नेंट हैं. डैम ने लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि वो जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं. अब रॉब वैन डैम ने एक्स हैंडल के जरिए बताया कि उनके और केटी फोर्ब्स के जीवन में जुड़वा बच्चों का स्वागत हुआ है. इस खबर को सुनने के बाद दिग्गज के फैंस खुश हो गए. सभी ने अपने अलग-अलग अंदाज में दोनों को शुभकामनाएं दीं. रॉब वैन डैम 55 साल की उम्र में पिता बने हैं और ये उनके लिए बहुत ही खुशी का बात है.

ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: John Cena सहित 6 फाइटिंग चैंपियन जिन्होंने 2025 में अपने धमाकेदार काम से सभी का जीता दिल

विज्ञापन

WWE में अंतिम बार कब दिखे थे रॉब वैन डैम?

रॉब वैन डैम की WWE में जॉन सीना के साथ भी तगड़ी राइवलरी रही थी. हाल ही में 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में सीना ने अपने करियर का अंतिम मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. सीना को इस मुकाबले में टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. सीना का रिटायरमेंट मैच देखने के लिए एरीना में रॉब वैन डैम भी मौजूद थे. सीना ने रिंग में एंट्री के वक्त उनसे हाथ भी मिलाया. रॉब वैन डैम ने सीना काफी जोश से गले लगाया. दिग्गज को स्क्रीन पर देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. रॉब वैन डैम ने अभी रेसलिंग से रिटायरमेंट नहीं लिया है. वो बीच-बीच में अन्य कंपनियों में परफॉर्म करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें:-3 तरीके जिनसे 2026 में WWE द्वारा Roman Reigns को नया वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है

विज्ञापन



संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola