Randy Orton: आईशोस्पीड अब काफी फेमस हो गए हैं. वह यूट्यूबर, इंटरनेट व्यक्तित्व और लाइव स्ट्रीमर हैं. इस साल की शुरुआत में WWE में भी उन्होंने कदम रखा था. पिछले कुछ समय से स्पीड रेसलिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनके कुछ वीडियो सामने आए थे. तब से सभी अंदाजा लगा रहे हैं कि स्पीड WWE में फुल-टाइम रेसलर के रूप में काम कर सकते हैं. स्पीड के भारत में भी बहुत प्रशंसक है. स्पीड भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बड़े फैन हैं. खैर अब WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि वह एक WWE रेसलर बन सकते हैं.
WWE स्टार रैंडी ऑर्टन ने क्या कहा?
रैंडी ऑर्टन लगातार 23 सालों से WWE में काम कर रहे हैं. उनका करियर लैजेंड्री रहा है और फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. 14 बार वह वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुके हैं. ऑर्टन अब नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. हाल के महीनों में उन्होंने कुछ सेलिब्रिटी के साथ भी कार्य किया. आगे जाकर वह स्पीड को भी बड़ा मौका दे सकते हैं.
आईशोस्पीड के साथ स्पीड गोज प्रो के एपिसोड में इस बार दोनों नज़र आए. स्पीड ने ऑर्टन के साथ रिंग में समय व्यतीत किया. वीडियो के अंत में ऑर्टन ने स्पीड की बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा,”वह तैयार हैं. हमारे पास यहां कुछ है. मेंटल रूप से वह रेडी हैं. फीजिकल रूप से उनके पास वह सब कुछ है जो चाहिए. अगर इसमें बने रहना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत और लगन से वह एक दिन फुलटाइमस WWE रेसलर न सकते हैं. अगर वह ऐसा चाहें तो हो सकता है.”
ये भी पढ़ें:-Seth Rollins ने WWE में अपनी धमाकेदार वापसी की तारीख का किया ऐलान! कंधे की चोट से होना पड़ा था बाहर
WWE रिंग में कब नज़र आए थे स्पीड?
2025 की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ था. वहां पर अकीरा टोजावा की जगह स्पीड ने एंट्री की थी. टोजावा इंजर्ड हो गए थे. इसके बाद बैकस्टेज स्पीड से ट्रिपल एच ने कहा कि वह रंबल मैच में एंट्री करेंगे. स्पीड को देखकर फैंस खुश हो गए थे. उन्होंने रिंग में जाकर अपना जलवा दिखाया. हालांकि, ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें एक जबरदस्त स्पीयर देकर रिंग के बाहर फेंक दिया था.
ये भी पढ़ें:-John Cena के WWE रिटायरमेंट को लेकर भावुक हुए Paul Heyman, तारीफ में कसीदे गढ़ कर जीता दिल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
9 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines