Paul Heyman Jokes on Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस खुद को एकमात्र ट्राइबल चीफ बोलते हैं। उनपर यह किरदार काफी अच्छा लगता है और फैंस को उनका निकनेम भी बेहद पसंद है। अब WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन की खिल्ली उड़ाई है और उनके जूते चोरी करने वाले खतरनाक रेसलर ब्रॉन्सन रीड को नया निकनेम दे दिया है।
पॉल हेमन ने रोमन रेंस की उड़ाई खिल्ली
Raw के आखिरी एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस और जे उसो की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद रीड ने रोमन के जूते चोरी कर लिए थे और इन्हें अपने साथ ले गए थे। SummerSlam के किकऑफ शो में ब्रॉन्सन इन जूतों के साथ नजर आए और उन्होंने रोमन के निकनेम ट्राइबल चीफ का मजाक उड़ाते हुए अपने साथी ब्रॉन्सन को ट्राइबल थीफ नाम दे दिया। हेमन ने कहा, ‘मेरा नाम पॉल हेमन है। यह ट्राइबल थीफ ब्रॉन्सन रीड और यह हमारे ग्रुप के लीडर ब्रॉन ब्रेकर हैं।’
WWE SummerSlam में होगा धमाकेदार मैच
SummerSlam 2025 में रोमन रेंस और जे उसो बतौर टीम साथ काम करने वाले हैं। दोनों का सामना ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से टैग टीम मैच में देखने को मिलेगा। उनके बीच Raw में स्टोरीलाइन का बिल्डअप एकदम धमाकेदार रहा और उन्होंने खुद बवाल मचाया। रोमन और जे को साथ काम करते हुए देखना रोचक चीज होगी। बता दें कि यह मुकाबला नाइट 1 में होगा। पहले लगा था कि इसे मेन इवेंट में जगह दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है।
SummerSlam नाइट 1 को कौन करेगा मेन इवेंट?
रोमन रेंस का SummerSlam मैच नाइट 1 को हेडलाइन नहीं करेगा। कुछ समय पहले ही सीएम पंक ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐलान किया कि उनका गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होने वाला मैच मेन इवेंट में होगा। बता दें कि पंक ने गौंटलेट मुकाबला में जीत दर्ज करके रिंग जनरल के खिलाफ टाइटल मैच प्राप्त किया है। इस मुकाबले का बिल्डअप शानदार रहा है और जब दोनों SummerSlam 2025 में आमने-सामने आएंगे, तो वो मिलकर बवाल मचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam 2025 से पहले दिखेगा John Cena का जलवा, WWE ने दी खुशखबरी, इस शो में मचाएंगे तबाही!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines