Seth Rollins की इंजरी से WWE दिग्गज Paul Heyman का टूटा दिल, परेशान होकर बयां किया दर्द

सैथ रॉलिंस को अचानक आई इंजरी से WWE की चिंता बढ़ गई है. हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन भी काफी दुखी हैं क्योंकि योजनाओं में बदलाव कर दिया गया है. अब हेमन ने भी रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखी है.

sethh

WWE

WWE: WWE में सैथ रॉलिंस की चोट ने सबकुछ उथल-पुथल कर दिया है. कंपनी को अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा है. रॉलिंस मौजूदा समय में Raw में टॉप हील स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उनके साथ पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी हैं. ट्रिपल एच के साथ-साथ हेमन की चिंता भी बढ़ चुकी है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में हेमन से रॉलिंस की इंजरी के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. अब एक इंटरव्यू में पहली बार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

पॉल हेमन ने क्या कहा?

WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिलाया था. अपने दोनों साथियों को छोड़कर रॉलिंस के वाइजमैन हेमन बने. इसके बाद हेमन और रॉलिंस के साथ ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर भी आए. इस ग्रुप ने बहुत जल्द Raw में अपना दबदबा बनाया. रॉलिंस के पास तो मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी है. Saturday Night’s Main Event में एलए नाइट के खिलाफ मैच में घुटने में चोट लगने के कारण आगे की सभी योजनाओं को बड़ा झटका लग गया है.

विज्ञापन

रॉलिंस की इंजरी से पॉल हेमन भी काफी निराश हैं और उनका दिल टूट गया है. CBS Sports को दिए गए इंटरव्यू में हेमन ने रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,”सैथ रॉलिंस का चोटिल होना लाइफ का एक सच है. इस बिजनेस में यह एक स्वाभाविक खतरा है”. रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखते हुए हेमन काफी परेशान नज़र आए.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस ने दिया बयान

सैथ रॉलिंस की जल्द वापसी नहीं होने वाली है और यह बात उन्होंने खुद कह दी है. फैंस को अब WrestleMania 42 तक इंतजार करना पड़ सकता है. The Rich Eisen शो में सैथ रॉलिंस ने अपनी इंजरी को लेकर कहा,”मैं एक ऐसा मूव कर रहा था जो हमेशा करता हूं. मूनसॉल्ट, बैकफ्लिप. मैं पेट के बल नहीं बल्कि पैरों के बल जमीन पर लैंड हुआ. जब मैंने नीचे पांव रखा तो तब मुझे लगा कि मेरा घुटना थोड़ा हिल रहा है और मुड़ रहा है. हम मैच से बाहर होकर आगे बढ़ गए. सोमवार को मैं बर्मिंघम में था, जहां हमारे विशेषज्ञ मौजूद थे. हमने घुटने की जांच करने की कोशिश की. यह थोड़ा सूजा हुआ था, इस वजह से अब दोबारा जांच करेंगे. उम्मीद है कि एक या दो हफ्ते में लॉस एंजिल्स में हम किसी ठोस निर्णय की कोशिश कर आगे बढ़ेंगे”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ