WWE: WWE रिंग में रोमन रेंस लंबे समय से एक्शन में नहीं हैं. हालांकि, उनका जिक्र लगातार होते रहता है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन ने रोमन का मजाक बनाया. साथ ही साथ उन्होंने ओटीसी को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया. हेमन अभी भी रेंस को नीचा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं.
WrestleMania 41 में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में पॉल हेमन ने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिला लिया था. हेमन की वजह से ही रॉलिंस को जीत भी मिली. इसके बाद Raw के एपिसोड में रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन की हालत खराब की थी. तब से रेंस WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
WWE Raw में पॉल हेमन ने क्या कहा?
Raw की शुरुआत सैथ रॉलिंस और उनके साथियों ने की. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने अपनी बात रखी. दोनों ने ब्लडलाइन सदस्य जे उसो और सैमी जेन की हालत खराब करने का दावा किया. दोनों अपनी बातों पर खरे भी उतरे. रीड ने सैमी को सुनामी से घायल किया. वहीं ब्रेकर ने जे का स्पीयर से बुरा हाल कर दिया.
पॉल हेमन ने शो में अपने प्रोमो के दौरान रोमन रेंस का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रेंस में वापसी करने, सैथ रॉलिंस और उनके साथियों के खिलाफ कदम उठाने की क्षमता नहीं है. उन्होंने कहा कि ओटीसी गायब हैं. हेमन की बात सुनकर एरीना में बैठे फैंस चौंक गए थे.
क्या Saturday Night’s Main Event में होगी रोमन रेंस की वापसी?
आगामी 12 जुलाई को Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. WWE में इसकी जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. वहां पर एलए नाइट और सैथ रॉलिंस के बीच भी मैच बुक किया गया है. इस मुकाबले में बवाल होना तय है. अभी तक रॉलिंस के ऊपर नाइट भारी पड़े हैं. Saturday Night’s Main Event में अब रेंस की वापसी की संभावनाएं बन रही हैं. रोमन आकर रॉलिंस और उनके साथियों की हालत खराब कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. फैंस भी खुशी से उछल पड़ेंगे. कहानी आगे बढ़ेगी तो फिर SummerSlam 2025 में रॉलिंस और रेंस के बीच खतरनाक सिंगल्स मैच बुक किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 7 July, 2025: Roman Reigns की बेइज्जती, Goldberg का बवाल, Seth Rollins के ऊपर हमला
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines