Mark Henry: WWE के भारी-भरकम रेसलर मार्क हेनरी का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. हेनरी ने अपनी ताकत के बल पर कई दिग्गजों का बुरा हाल किया. मार्क अब अपने अलग-अलग कारनामों के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 चल रहा है. वहां पर बारबाडोस रॉयल्स का खराब प्रदर्शन जारी है. खैर बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मैच से पहले इस बार हेनरी को बहुत बड़ा सम्मान दिया है, जिसके बारे में जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.
WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी को मिला बड़ा तोहफा
बारबाडोस रॉयल्स ने मार्क हेनरी को जर्सी भेंट कर सम्मानित किया. जर्सी में ‘दुनिया के सबसे ताकतवार आदमी’ लिखा है, जिससे इसकी शोभा और बढ़ गई. हेनरी पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आए. वीडियो में खुद इस बात का उन्होंने खुलासा किया. हेनरी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने टीवी पर ही क्रिकेट देखा था. इस खास मौके ने फैंस के लिए WWE की यादें भी ताजा कर दीं. हेनरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस बारबाडोस रॉयल्स द्वारा किए गए बढ़िया काम के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी इस पहल का खूब स्वागत किया. यहां से अब कैरेबियन प्रीमियर लीग और WWE, दोनों के फैंस के लिए एक इमोशनल मोमेंट पैदा हो गया है.
मार्क हेनरी ने दिखाई अपनी हाथों की ताकत
मार्क हेनरी सोशल मीडिया पर इस समय छाए हुए हैं. कुछ दिन पहले हेनरी का एक खास वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने चम्मच मोड़कर सभी को कर दिया था. दरअसल हेनरी अपने दोस्तों के साथ स्टीकआउस में मौजूद थे. मार्क को उनके सर्वर न एक चांदी की चम्मच दी. हेनरी ने अगले ही पल चम्मच को आसानी से पूरा घुमा दिया. उनकी ताकत देखकर सभी चौंक गए थे. ऐसा पहली बार नहीं था जब हेनरी ने किया. इससे पहले WWE टीवी पर भी वह इस तरह के कारनामे कर चुके हैं. हेनरी ने WWE के बाद कुछ साल AEW में भी काम किया. वह अभी WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट के तहत जुड़े हैं. हेनरी अपने करियर की शुरुआत में ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में भी झंडे गाड़ चुके हैं. हेनरी का बेटा भी अब उनकी राह पर चल रहा है. बहुत जल्द WWE में उनका डेब्यू हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown को आखिरी सलाम करने रिंग में उतरेंगे John Cena, जहां 23 साल पहले शुरू किया था करियर
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
46 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
20 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
22 hrs agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines