John Cena: WWE Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. सीना के पास कुछ ही डेट्स बची हुई हैं. दिसंबर में वह अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने वाले हैं. एजे स्टाइल्स के साथ उनका सभी मुकाबला देखना चाहते हैं. इन दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सीना ने इस मैच को टीज कर दिया है. ऐसा लगता है कि उन्होंने स्टाइल्स के साथ मैच की ठान ली है.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट
WWE Wrestlepalooza 2025 में ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की. सीना को लैसनर ने पिन करने से पहले छह एफ-5 लगाए. इतना ही नहीं उन्होंने जाते-जाते रेफरी को भी एफ-5 लगाया और फिर सीना को भी धराशाई किया. सीना की बुरी हालत देखकर एरीना में मौजूद कुछ बच्चे रोने लग गए थे. सीना अपने रिटायरमेंट टूर में अभी तक कुछ पुराने दुश्मनों का सामना कर चुके हैं. सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन और आर-ट्रुथ से उन्होंने टक्कर ली है. लिस्ट में लैसनर भी शामिल हो गए हैं.
सीना को पता है कि फैंस को कैसे बात करने के लिए प्रेरित किया जाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा सवाल पूछा जिस पर धमाकेदार प्रतिक्रिया मिली. सीना ने सोशल मीडिया पर लिखा,”“CenavsStyles, विचार?. सीना की इस पोस्ट पर पॉजिटिव रिएक्शन मिला है. कई लोग इस मुकाबले के पक्ष में हैं. सीना और स्टाइल्स के बीच पहले तगड़े मुकाबले हो चुके हैं, जिन्हें सबसे बेस्ट कहा गया. हो सकता है कि एक बार फिर 2016 और 2017 के उनके क्लासिक मुकाबले की यादें ताजा हो जाएं. बहुत जल्द इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 22 सितंबर, 2025: Roman Reigns के भाई की जीत, फेमस स्टार्स बने विलेन, मेन इवेंट में बवाल
जॉन सीना का अपडेटेड शेड्यूल
- Crown Jewel, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया-11 अक्टूबर
- WWE Raw, बॉस्टन-10 नवंबर
- WWE Raw, न्यूयॉर्क-17 नवंबर
- Survivor Series: WarGames, सैन डिएगो-29 नवंबर
- Saturday Night’s Main Event, रिटायरमेंट मैच-13 दिसंबर
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns की वापसी का ऐलान, इस देश में होने वाले इवेंट में करेंगे धमाकेदार एंट्री
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines