हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिटायरमेंट से पहले भावुक हए John Cena, WWE स्टार्स को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

WWE से बहुत जल्द जॉन सीना रिटायर होने वाले हैं. रोस्टर के लगभग सभी स्टार्स ने उन्हें खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है. इस पर अब सीना ने भी दिल छू देने वाली प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
जॉन सीना ने दिया खास संदेश

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event बहुत ही खास होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि वहां पर जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. गुंथर के साथ उनका मैच बुक किया गया है. सीना को लेकर सभी इमोशनल भी हो रहे हैं. उन्होंने WWE को पूरे 23 साल दिए हैं. हर कोई उन्हें अपने खास अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहा है. WWE रोस्टर के कई स्टार्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी अपना सम्मान सीना के प्रति जाहिर कर रहे हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी सीना की प्रशंसा की है. खैर सीना अब भावुक हो गए हैं. उन्होंने WWE द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर खास संदेश दिया है.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, ट्रिपल एच, बैकी लिंच, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, रुसेव, ड्र मैकइंटायर और लोगन पॉल सहित कई WWE स्टार्स ने द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को खास ट्रिब्यूट दिया. WWE ने इसका एक शानदार वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में मजेदार चीजें देखने को मिलीं. सभी स्टार्स ने सीना की नकल की. कुछ ने पोस्टर के जरिए उनके प्रति अपना सम्मान जताया.

WWE द्वारा पोस्ट की गई वीडियो को लेकर जॉन सीना ने कहा,”कोई इस काम को अकेले नहीं कर सकता है. उन सभी को धन्यवाद जिनके साथ मुझे रिंग साझा करने, बिजनेस पर चर्चा करने, सीखने का अवसर मिला. उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जो पर्दे के पीछे रहकर हमारे काम को खास बनाते हैं. शनिवार हम सभी के लिए है. चलिए काम पर लगते हैं. आखिरी बार.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns और Brock Lesnar ने John Cena को खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट, WWE ने पोस्ट किया धमाकेदार वीडियो

गुंथर को हरा पाना जॉन सीना के लिए होगा मुश्किल

गुंथर ने हाल ही में एलए नाइट को हराकर लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल जीता था. उन्हें जॉन सीना को रिटायर करने का सौभाग्य मिला है. जुलाई 2025 में गुंथर ने गोल्डबर्ग को रिटायर किया था. इस बार भी कंपनी ने द रिंग जनरल को ही मौका दिया है. गुंथर ने अभी तक मेन रोस्टर में तगड़ा काम किया है. वो सीना को हराने की कसम खा चुके हैं. सीना को उन्हें हराने के लिए बहुत जोर लगाना होगा. गुंथर के स्लीपर होल्ड सबमिशन से आजतक कोई नहीं बच पाया है. देखना होगा कि सीना गुंथर के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE को मिला ‘दूसरा’ Roman Reigns, 28 साल का फेमस रेसलर लेगा ट्राइबल चीफ की जगह!


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola