John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. दिसंबर में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो अब उनके पास सिर्फ पांच ही तारीखें बची हुई हैं. सीना अब अपने रिटायरमेंट टूर पर खुद से ही काम करेंगे. कंपनी ने उन्हें पूरी आजादी दे दी है. इस बार सीना ने ही पोस्ट के जरिए खुलासा किया है.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने शेयर किया खास पोस्ट
WWE Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बड़े मुकाबले तय किए जा रहे हैं. जॉन सीना का मुकाबला भी एजे स्टाइल्स के साथ वहां पर होगा. पिछले कुछ इंटरव्यू में सीना ने कहा कि अभी तक उन्होंने अपने विरोधियों नहीं चुने हैं. हालांकि, अब उनके पांच ही एपीयरेंस बचे हैं तो वह इशारा कर रहे हैं कि अब रिटायरमेंट टूर की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही है.
जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर अपने खास अंदाज में एक खास संदेश दिया. उन्होंने टॉम हैंक्स की फिल्म कैप्टन फिलिप्स की एक फोटो शेयर की. फिल्म का फेमस डायलॉग ‘मुझे देखो अब मैं कैप्टन हूं’ है. इस चीज को सीना ने साझा कर बता दिया है कि Crown Jewel 2025 के बाद वह अपने रिटायरमेंट टूर की खुद जिम्मेदारी लेते हुए इसके कैप्टन बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-नए अवतार में WWE में वापसी को तैयार हुए किंग Roman Reigns, स्पीयर vs स्पीयर ड्रीम मैच से रिंग में मचेगी तबाही!
WWE Wrestlepalooza 2025 को भूलना चाहेंगे जॉन सीना
हाल ही में हुए Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच हुआ था. सीना मैच में पूरी तरह से बेबस नज़र आए. लैसनर ने उनकी हालत खराब कर दी. पूरे मुकाबले में लैसनर ने सीना को सात एफ-5 लगाए. उन्होंने रेफरी को भी जाने से पहले एफ-5 दिया. लैसनर का विकराल रूप देखकर सभी चौंंक गए थे. वहीं सीना की बुरी स्थिति देखकर कई बच्चे रोने लग गए थे.
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
20 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines