John Cena: WWE दिग्गज जॉन सीना और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस समय चर्चा में चल रहे हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने सीना की एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तारीफ की थी. शाहरुख ने उन्हें रॉकस्टार कहा था. शाहरुख की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. अब 17 बार के WWE चैंपियन ने भी शाहरुक के संदेश का जवाब दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?
पिछले साल भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में जॉन सीना की मुलाकात शाहरुख खान से भी हुई थी. दोनों की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया. सीना और शाहरुख ने इस दौरान साथ में बहुत समय व्यतीत किया. हाल ही में एक फैन ने शाहरुख से शादी में सीना से उनकी मुलाकात के बारे में सवाल किया. शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा,”वह एक रॉक स्टार हैं. बहुत विनम्र और दयालु”.
शाहरुख खान की टिप्पणी से जॉन सीना भी काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने भी शाहरुख के साथ हुई बातचीत को याद किया. सीना ने शाहरुख को खास संदेश देते हुए कहा,”आपकी दयालुता और हमारी बातचीत को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा. मुझे और दुनिया भर में आपके फैंस को निरंतर प्रेरणा देने के लिए आपका धन्यवाद”.
ये भी पढ़ें:-बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan का WWE दिग्गज John Cena पर उमड़ा प्यार, मुलाकात पर दिया दिल छू देने वाला बयान
WWE Survivor Series 2025 में अंतिम बार दिखेंगे जॉन सीना
WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. अभी तक वह अपने कुछ विरोधियों का सामना कर चुके हैं. 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. अपने करियर में अंतिम बार वह इस प्रीमियम लाइव इवेंट में नज़र आएंगे. अभी तक उनके विरोधी का नाम सामने नहीं आया है. सीना बहुत जल्द Raw के एपिसोड में एंट्री करने वाले हैं. वहां पर उनके अगले मैच की घोषणा हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 31 अक्टूबर, 2025: चैंपियन पर क्लेमोर का कहर, पूर्व ट्राइबल चीफ का आतंक, ओपन चैलेंज में बवाल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines