John Cena: WWE Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था. सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया. सभी को लगा था कि इसके बाद टीवी पर रॉक लगातार बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह गायब ही रहे हैं. समरस्लैम 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में सीना बेबीफेस बन गए. सीना के हील रन को ज्यादा सफलता नहीं मिली. इसे लेकर लगातार बातें ही चल रही हैं. अब जॉन सीना के पिता ने इस पर चौंकाने वाला बयान दिया है.
जॉन सीना के पिता ने क्या कहा?
Sportskeeda Wrestlebinge मे उपस्थिति के दौरान सीना के पिता जॉन सीना सीनियर ने अपने बेटे के हील रन पर बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि स्टोरी की विफलता उन लोगों के कारण थी जो अब मौजूद नहीं थे. जॉन सीना सीनियर ने बताया कि द रॉक इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. वैसे सीना सीनियर की तरह कई लोग रॉक के ऊपर निशाना साध चुके हैं.
जॉन सीना सीनियर ने कहा,”मेरे पास आपके लिए कोई अच्छा जवाब नहीं है. जहां तक प्रोफेशन की बात है उन्होंने जो किया वह सही था. उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करने का एकमात्र तरीका जो उन्हें आता है, वह है उन्हें 36 एपीयरेंस देकर. फैंस उनके लिए बहुत मायने रखते हैं. रेसलिंग बिजनेस भी उनके लिए बहुत मायने रखता है. शायद बुकिंग में कुछ गलतियां हुई हैं. आप जानते हैं कि सीना को हील बनाना अच्छा आइडिया था. मुझे लगता है कि स्टोरी को खत्म कर दिया गया. इसमें जो भी शामिल थे वह अब मौजूद नहीं हैं. इसमें द रॉक को रहना चाहिए था. वह भी फेल होने के लिए जिम्मेदार हैं”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा Brock Lesnar का ब्लॉकबस्टर मुकाबला? हुआ बड़ा खुलासा
WWE Crown Jewel 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 मार्च को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा. इनका इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सात साल बाद दोनों फिर से टकराने के लिए तैयार हैं. सीना ने ही इस मुकाबले को लेकर सबसे पहले पहल की थी.
ये भी पढ़ें:-नए अवतार में WWE में वापसी को तैयार हुए किंग Roman Reigns, स्पीयर vs स्पीयर ड्रीम मैच से रिंग में मचेगी तबाही!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines