WWE: हाल ही में WWE Night of Champions का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर जॉन सीना ने सीएम पंक को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. हालांकि, उनकी यह जीत विवादास्पद रही. वैसे सीना को जीत के लिए सैथ रॉलिंस को धन्यवाद देना चाहिए. उनकी वजह से अंत में जॉन अजेय साबित हुए.
WWE Night of Champions के बाद जॉन सीना Raw के पहले एपिसोड में नजर नहीं आए. फैंस उनकी अगली अनुपस्थिति के बारे में जानना चाहते हैं क्योंकि उनके रिटायरमेंट टूर की घड़ी धीरे-धीरे खत्म हो रही है. खैर सीना अपनी पत्नी शे शारियटज़देह के साथ विंबलडन 2025 का आनंद लेते हुए नजर आए.
जॉन सीना ने उठाया विंबलडन 2025 का लुत्फ
आपको बता दें जॉन सीना ने विंबलडन 2025 में तीसरे दिन सेंटर कोर्ट के एक्शन का भरपूर मजा लिया. सीना और उनकी पत्नी ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीरें भी लीं. सीना और शे शारियटज़देह 1 जुलाई को लंदन में फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की विशेष स्क्रीनिंग में भी मौजूद थे.
विंबलडन 2025 के ऑफिशियल एक्स/ट्विटर ने भी 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना द्वारा एक्शन का आनंद लेते हुए वीडियो शेयर किया. साथ ही साथ शानदार कैप्शन देते हुए लिखा गया,” जॉन सीना आपको विंबलडन में देखकर बहुत अच्छा लगा”.
SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होगा. पहली बार यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होगा. WWE अभी से इसकी तैयारी में लग चुका है. इवेंट में जॉन सीना भी एक्शन में नजर आएंगे. वह अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे.
दरअसल Night of Champions में कोडी ने रैंडी ऑर्टन को हराकर किंग ऑफ द रिंग का ताज पहना था. शर्त के मुताबिक उन्हें इस जीत के जरिए SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल गया. आपको बता दें रेसलमेनिया 41 में सीना ने ही कोडी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. सीना ने कोडी के 378 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था.
ये भी पढे़ं:- लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी… Brock Lesnar के नए लुक ने ढाया कहर, WWE में वापसी के मिले संकेत
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
19 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
21 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines