Brock Lesnar vs John Cena: WWE SummerSlam 2025 का अंत बहुत ही शानदार अंदाज में हुआ. नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. जबरदस्त मुकाबले में कोडी ने टाइटल अपने नाम किया. अंत में ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद वापसी कर सीना को एफ-5 लगाया. अब आने वाले महीनों में लैसनर और सीना का एक अंतिम मैच होना लगभग तय है. WWE ने जरूर इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा. खैर अब लैसनर और सीना के संभावित आगामी मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे.
ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच होगा खतरनाक मैच!
जॉन सीना का मौजूदा समय में रिटायरमेंट टूर चल रहा है. इस दौरान वह अपने पुराने कुछ दुश्मनों का सामना कर रहे हैं. रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और सीएम पंक से उनकी टक्कर हो चुकी है. अब ब्रॉक लैसनर के साथ सीना का मैच होगा. यह भी उनके रिटायरमेंट टूर का हिस्सा है. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि सीना के अनुरोध पर ही लैसनर को वापस लाया गया है. सीना और लैसनर के बीच मैच की तारीख और जगह अभी कंफर्म नहीं हुई है लेकिन इसे लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं.
Boozer की रिपोर्ट के अनुसार WWE की क्रिएटिव टीम ने ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच आखिरी मुकाबले के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. दोनों की टक्कर एक गिमिक मुकाबले में हो सकती है. जिन दो शर्तों पर विचार किया जा रहा है वह नो होल्ड्स बार्ड और लास्ट मैन स्टैंडिंग हैं. इन दोनों में से किसी एक शर्त का मुकाबले में जुड़ना तय है.
WWE Clash in Paris 2025 में होगा बड़ा मैच
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर जॉन सीना भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला लोगन पॉल के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच देखने को मिलेगा. सीना के पास अब टाइटल नहीं है. देखना होगा कि वह पॉल के खिलाफ जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns की वापसी के लिए स्टेज सेट, खतरनाक मैच का हुआ ऐलान, स्पीयर से मचेगा बवाल!
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
19 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 day agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
2 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
2 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
4 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
7 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
8 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
8 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
9 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines