John Cena: WWE SummerSlam 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में जॉन सीना ने बेबीफेस टर्न ले लिया था. सीना इसके बाद से और ज्यादा मशहूर हो गए हैं. अपने पुराने विरोधियों को वह रिंग में जबरदस्त अंदाज में ट्रिब्यूट दे चुके हैं. Clash in Paris 2025 में लोगन पॉल के खिलाफ मैच में उन्होंने पुराने दुश्मनों के मूव्स लगाए, जिनमें से एक दिग्गज ऐज का भी था. ऐज मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे हैं. अब ऐज ने भी सीना को शानदार अंदाज में ट्रिब्यूट देकर सभी का दिल जीता है.
AEW के शो में WWE दिग्गज जॉन सीना की गूंज
आप सभी जानते हैं कि WWE में जॉन सीना और ऐज की जबरदस्त राइवलरी रही थी. दोनों ने फैंस को तगड़े मैच देकर खूब मनोरंजन किया. खासतौर पर 2010 में इनकी दुश्मनी ने सभी का दिल जीत लिया था. हाल ही में AEW All Out का आयोजन हुआ था. वहां पर ऐज ने क्रिश्चियन केज के साथ मिलकर FTR का सामना किया था. मैच के दौरान ऐज ने सीना को ट्रिब्यूट दिया. ऐज ने मुकाबले के दौरान सीना की तरह स्पिनिंग बैक सुपलेक्स, फाइव नकल शफल (यू कांट सी मी का इशारा भी किया) और एक AA लगाया. इस दौरान क्राउड ने सीना के नाम से बहुत चैंट्स लगाए. यह सभी के लिए बहुत ही खास पल था. जॉन ने ऐज द्वारा दिए गए ट्रिब्यूट की खूब सराहना की. उन्होंने एक पोस्ट में ऐज को हाइलाइट करते हुए 2006 में टीएलसी मैच की तस्वीर साझा की.
ये भी पढ़ें:-WWE में आखिरी बार इन इवेंट्स और तारीखों पर दिखेंगे John Cena, फिर कह देंगे 23 साल के रेसलिंग करियर को अलविदा
WWE Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना हुए फेल
WWE Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था. दोनों के बीच हुए तगड़े मुकाबले में सीना को हार सामना करना पड़ा. लैसनर ने सीना की हालत खराब कर दी. लैसनर ने उन्हें पिन करने से पहले छह एफ-5 लगाए. उनकी खराब हालत देखकर एरीना में बैठे दर्शक भी रोने लग गए थे. लैसनर ने जाते-जाते भी एक एफ-5 सीना को लगाया. सीना Wrestlepalooza 2025 को भूलना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Wrestlepalooza 2025 में एकतरफा जीत के बाद 3 सुपरस्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar का अगला मैच हो सकता है
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
20 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines