CM Punk: WWE सुपरस्टार्स की लाइफ आसान नहीं होती है. इन्हें बहुत ज्यादा ट्रेवल करना पड़ता है. इस दौरान एयरपोर्ट और होटल में कई बार फैंस द्वारा इनके साथ बदसलूकी भी की जाती है. आजतक बहुत ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. खासतौर पर फीमेल स्टार्स के साथ यह ज्यादा होता है. कुछ महीने पहले रिया रिप्ली ने अपने साथ हुई घटना को साझा किया और कड़ी चेतावनी दी. खैर अब दिग्गज सीएम पंक ने सोशल मीडिया पर एक कड़े संदेश के साथ फैंस को निजता के महत्व की याद दिलाई है.
WWE सुपरस्टार सीएम पंक ने क्या कहा?
सीएम पंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी को एक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग रेसलर्स से छेड़छाड़ करने के लिए घात लगाए बैठे रहते हैं वह स्टॉकर्स से कम नहीं हैं. पंक ने कहा,”दुर्भाग्य से हमें यह बातचीज फिर से करनी पड़ रही है. एयरपोर्ट्स पर मत आना. होटलों में मत आना. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह कहना पड़ रहा है. लोगों को फॉलो मत करो. आप सभी को बार-बार विनम्रता से मना किया गया है, इसका सम्मान करो. आप फैन नहीं हो, आप स्टॉकर हो और आपके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा. सीमाओं का सम्मान करो. लोगों को परेशान करना बंद करो”.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े हील ने John Cena को कहा बूढ़ा आदमी, मजाक बनाते हुए अंतिम मैच के लिए ललकारा
WWE स्टार सीएम पंक ने जीता बड़ा मैच
WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. वहां पर मेन इवेंट में जे उसो, सीएम पंक और एलए नाइट के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ था. मुकाबले में तीनों स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. तीनों ने मैच जीतने के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से पंक ने बड़ी जीत दर्ज की. मौजूदा चैंपियन सैथ रॉलिंस शायद जल्द ही शोल्डर की सर्जरी कराने वाले हैं. उनके ऊपर ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन ने टर्न भी ले लिया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि वह टाइटल छोड़ सकते हैं. अब 1 नवंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event में पंक का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नाइट के साथ हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE के अगले Roman Reigns बन सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines